उत्तराखंड | लोकसभा चुनाव में रिकार्ड जीत के साथ अजय भट्ट ने तोड़ा ये मिथक

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

उत्तराखंड | लोकसभा चुनाव में रिकार्ड जीत के साथ अजय भट्ट ने तोड़ा ये मिथक

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हरीश रावत पर बड़ी जीत दर्ज करने के साथ ही अजय भट्ट ने अपने साथ जुड़ा एक मिथक भी तोड़ दिया है। दरअसल अजय भट्ट के साथ ये अजब इत्तेफाक रहा हो या फिर इसे उनकी बदकिस्मती कहें, जब-जब अजय भट्ट खुद चुनाव जीते,


उत्तराखंड | लोकसभा चुनाव में रिकार्ड जीत के साथ अजय भट्ट ने तोड़ा ये मिथक

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हरीश रावत पर बड़ी जीत दर्ज करने के साथ ही अजय भट्ट ने अपने साथ जुड़ा एक मिथक भी तोड़ दिया है।

दरअसल अजय भट्ट के साथ ये अजब इत्तेफाक रहा हो या फिर इसे उनकी बदकिस्मती कहें, जब-जब अजय भट्ट खुद चुनाव जीते, तब-तब उऩकी पार्टी सत्ता से दूर रही। वहीं जब-जब अजय भट्ट चुनाव हारे, तब-तब उनकी पार्टी ने सत्ता हासिल की।

तोड़ दिया मिथक | इस चुनाव में अजय भट्ट ने इस मिथक को आखिर तोड़ ही दिया और 339096 मतोंं से शानदार जीत हासिल की है। हालांकि ये मिथक भट्ट के साथ राज्य में विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर जुड़ा रहा है लेकिन सबकी निगाहें अजय भट्ट पर ही था कि क्या लोकसभा के चुनाव में भी तो कहीं ये इत्तेफाक उनके साथ जुड़ी हुआ नहीं रहता है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और न सिर्फ केंद्र में मोदी की सरकार बनी है बल्कि अजय भट्ट ने भी जीत हासिल की है।

उत्तराखंड | लोकसभा चुनाव में रिकार्ड जीत के साथ अजय भट्ट ने तोड़ा ये मिथक

उत्तराखंड | लोकसभा चुनाव में रिकार्ड जीत के साथ अजय भट्ट ने तोड़ा ये मिथक

कैसे जुड़ा रहा अजय भट्ट के साथ ये मिथक नीचे दिए गए विधानसभा चुनाव के नतीजों के जरिए जानिए- 

2002 के विधानसभा चुनाव में जीते भट्ट | 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में रानीखेत विधानसभा सीट से अजय भट्ट ने जीत हासिल की लेकिन उनकी पार्टी भाजपा सत्ता हासिल नहीं कर पाई और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी।

2002 के विधानसभा चुनाव में हारे भट्ट | 2007 के विधानसभा चुनाव में अजय भट्ट एक बार फिर से रानीखेत विधानसभा सीट से ही मैदान में थे लेकिन इस बार भट्ट चुनाव हार गए। लेकिन इस बार उनकी पार्टी भाजपा ने बहुमत हासिल किया और राज्य में भाजपा की सरकार बनी।

2012 के विधानसभा चुनाव में जीते भट्ट | 2012 में विधानसभा चुनाव में अजय भट्ट रानीखेत विधानसभा से चुनाव तो जीत गए लेकिन इस बार उनकी पार्टी कांग्रेस से एक सीट पीछे रह गई और राज्य में इस बार कांग्रेस की सरकार बनी।

2017 के विधानसभा चुनाव में हारे भट्ट | 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की लेकिन बीजेपी के सेनापति अजय भट्ट चुनाव हार गए।

BJP की बड़ी जीत लेकिन सेनापति अजय भट्ट हार गए चुनाव

मारा youtube  चैनल Subscribe करें- http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे