उत्तराखंड | अखिलेश यादव ने सपा की पूरी कार्यकारिणी भंग की, जानिए वजह

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | अखिलेश यादव ने सपा की पूरी कार्यकारिणी भंग की, जानिए वजह

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। आपको बता दें कि पिछले माह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने दो प्रदेश महासचिव अतुल शर्मा और नरेंद्र्र गूजर समेत तीन पदाधिकारियों को संगठन से बाहर कर दिया


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

आपको बता दें कि पिछले माह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने दो प्रदेश महासचिव अतुल शर्मा और नरेंद्र्र गूजर समेत तीन पदाधिकारियों को संगठन से बाहर कर दिया था। बाद में यह मामला पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचा था। उन्होंने तीन दिन पहले ही प्रदेश अध्यक्ष के फैसले पर रोक लगाते हुए तीनों पदाधिकारियों को यथावत बने रहने का फरमान जारी कर दिया था। अब अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

इसे हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में पार्टी की करारी हार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि हो कि चुनाव के दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने पार्टी अध्यक्ष से अनुमति लिए बगैर ही हरिद्वार, रुद्रपुर, काशीपुर व कोटद्वार जैसी सीटों पर कांग्रेस को समर्थन दे दिया था। इस बात को लेकर भी पार्टी आलाकमान प्रदेश अध्यक्ष से खफा हो गया था।

माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा, ताकि पार्टी के भीतर लोकसभा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार का राजनीतिक संकट न हो।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे