‘फानी’ ले सकता है भीषण तूफान का रूप, उत्तर भारत में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

  1. Home
  2. Country

‘फानी’ ले सकता है भीषण तूफान का रूप, उत्तर भारत में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) चक्रवात फानी अगले 12 घंटे में भीषण चक्रवाती तूफान और अगले 24 घंटे में बेहद भीषण चक्रवाती तू्फान में तब्दील हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को बताया कि चक्रवात फानी अभी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बना हुआ है, और


‘फानी’ ले सकता है भीषण तूफान का रूप, उत्तर भारत में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) चक्रवात फानी अगले 12 घंटे में भीषण चक्रवाती तूफान और अगले 24 घंटे में बेहद भीषण चक्रवाती तू्फान में तब्दील हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को बताया कि चक्रवात फानी अभी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बना हुआ है, और सोमवार को इसके ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होने की आशंका है। इसका असर उत्तर भारत के इलाकों में देखने को मिल सकता है।

चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने रविवार दोपहर जारी अपने बुलेटिन में कहा कि फिलहाल फानी त्रिंकोमली (श्रीलंका) के 745 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व, चेन्नई के 1050 किलोमीटर दक्षिण पूर्व और मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) के 1,230 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है। अगले 12 घंटे में इसके भीषण चक्रवाती तूफान और अगले 24 घंटे में बेहद भीषण चक्रवाती तू्फान में तब्दील होने के आसार हैं।

‘फानी’ ले सकता है भीषण तूफान का रूप, उत्तर भारत में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

विभाग के मुताबिक, केरल के कई इलाकों में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में राज्य को अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि तमिलनाडु में इस दौरान इसका ज्यादा असर नहीं दिखेगा, लेकिन राज्य के उत्तरी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे पहले यह अनुमान था कि चेन्नई समेत उत्तरी तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है।

फानी की धीरे-धीरे 30 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और उसके बाद उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ओडिशा और बांग्लादेश के तटों की ओर बढ़ने के लिए चक्रवात आंध्र के तट से 200 से 300 किलोमीटर दूर आ सकता है। चक्रवात के प्रभाव के कारण, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 30 अप्रैल और एक मई को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आंध्र प्रदेश के सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। विशाखापट्टनम, मछलीपट्टनम, कृष्णपट्टनम और निजामपट्टनम बंदरगाहों को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

मारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे