स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होगा अल्मोड़ा, CM रावत ने किया ऐलान

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होगा अल्मोड़ा, CM रावत ने किया ऐलान

प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले अल्मोड़ा शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। गुरुवार को अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि राज्य में दोनो मण्डलों गढ़वाल और कुमाऊं में एक-एक शहर को स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है जिसमें कुमाऊं मण्डल में


प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले अल्मोड़ा शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। गुरुवार को अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि राज्य में दोनो मण्डलों गढ़वाल और कुमाऊं में एक-एक शहर को स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है जिसमें कुमाऊं मण्डल में अल्मोड़ा शामिल है। रावत ने कहा कि इस शहर में नई संस्कृति विकसित करने का प्रयास किया जायेगा।

सोमेश्वर में खुलेगा बेस अस्पताल | मुख्यमंत्री हरीश रावत ने साथ ही कहा कि राज्य सरकार ने अल्मोड़ा के सोमेश्वर क्षेत्र में महिला बेस चिकित्सालय खोलने का भी निर्णय लिया है।

स्वास्थ्य बीमा योजना | सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए हरीश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना हेतु जो पूर्व में 50 हजार रू धनराशि निर्धारित की गयी थी उसे बढ़ाकर एक लाख 75 हजार रूपए कर दिया गया है।

शिक्षकों की कमी पूरी होगी | मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि वर्ष 2016 के अंत तक सभी कालेजो, आई0टी0आई0 व पौलीटैक्नीक में प्रधानाचार्य व शिक्षकों की शत-प्रतिशत भर्ती कर दी जायेगी। तकनीकी शिक्षा को विकसित करने के साथ ही हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा देने के लिए गरूड़ाबॉज में एक मुंशी हरि प्रसाद टम्टा शिल्प एवं उन्ययन संस्थान की स्थापना की गयी है जहॉ पर युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

महिला सशक्तिकरण | मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के साथ ही महिला मंगल दलों व स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 5  लाख तक के निर्माण से सम्बन्धित कार्य कराये जायेंगे इसके लिए स्वयं सहायता समूहों व महिला मंगल दलों के खाते में पांच हजार रूपए जमा किये जा रहे हैं। रावत ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जनपद में महिला स्वयं सहायता समूहों व महिला मंगल दलो को चिन्हित कर कार्य देना सुनिश्चित करेंगे ताकि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को एक नया आयाम मिल सके। यही नहीं महिला स्वयं सहायता समूहों को इन्द्रा अम्मा भोजनालय को संचालित करने के साथ ही स्वास्थ्य सेवा से जोड़ने का काम भी कराया जायेगा। गढ़वाल मण्डल में इसकी शुरूआत हो चुकी है साथ ही महिला दुग्ध संघ, महिला दुग्ध मण्डल बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जायेगा।  जिन नगरपालिका परिषद् व नगर पंचायत द्वारा जमीन उपलब्ध करायी जायेगी वहॉ पर इन्द्रा अम्मा भोजनालय शीघ्र खोल दिये जायेंगे।

अल्मोड़ा में 200 करोड़ के काम | मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि केवल अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में ही 200 करोड़ से भी अधिक की स्वीकृतियॉ की जा चुकी है जिनमें से अधिकतर घोषणाओं में कार्य हो चुका है जिनमें अल्मोड़ा में आवासीय विद्यालय, मलिन बस्तियों का सुधार सहित अनेक योजनायें है।

दूर होगी पेयजल समस्या | पेयजल की गम्भीर समस्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि एक हजार जलाशय, दस हजार छोटे-छोटे तालाब और एक हजार चैकडैम बनाये जायेंगे साथ ही गॉव-गधेरों के पानी का सदुपयोग करने के लिए उस पानी को रोककर डैम बनाया जायेंगे जिसकी शुरूआत कुमाऊॅ एवं बैजनाथ से की गयी है साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के कार्य कर उन्हें जल शक्ति के रूप में विकसित किया जायेगा जो बाद में ग्रीन गोल्ड के नाम से जाने जायेंगे।

आधुनिक होंगे मंदिर | प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मन्दिरों को सीधे आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जायेगा इसके लिए जागेश्वर, पाताल भुवनेश्वर, हाट कालिका सहित छोटे कैलाश को विकसित किया जा रहा है ताकि ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। होम स्टे योजना के अन्तर्गत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अल्मोड़ा व उत्तरकाशी का चयन किया गया था जिसके सार्थक परिणाम दृष्टिगोचर हो रहे है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे