हैरतअंगेज | डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद युवक के पेट से निकालीं 38 चीजें, पढ़ें पूरी खबर

  1. Home
  2. Country

हैरतअंगेज | डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद युवक के पेट से निकालीं 38 चीजें, पढ़ें पूरी खबर

चेन्नई(उत्तराखंड पोस्ट) तमिलनाडु के चेन्नई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है ।डॉक्टरों ने 45 मिनट की सर्जरी के बाद एक आदमी के पेट से चाभियां, सिक्के, सिम कार्ड, ब्लेड, पेंसिल, शार्पनर और चुंबक समेत 38 चीजें निकालीं। इलाज करने वाली डॉक्टर जयंती रंगराजन के मुताबिक, 52 साल के जयकुमार के पेट


हैरतअंगेज | डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद युवक के पेट से निकालीं 38 चीजें, पढ़ें पूरी खबर

चेन्नई(उत्तराखंड पोस्ट) तमिलनाडु के चेन्नई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है ।डॉक्टरों ने 45 मिनट  की सर्जरी के बाद एक आदमी के पेट से चाभियां, सिक्के, सिम कार्ड, ब्लेड, पेंसिल, शार्पनर और चुंबक समेत 38 चीजें निकालीं।

इलाज करने वाली डॉक्टर जयंती रंगराजन के मुताबिक, 52 साल के जयकुमार के पेट में धातु छिपे होने की बात उसके एमआरआई से सामने आईं, जो कि उसकी दिमागी बीमारी स्कैन करने के लिए किया जाना था।

एमआरआई के दौरान मशीन के आसपास मैग्नेटिक फील्ड एक्टिव होती है, जिसमें गड़बड़ पैदा होने लगी। इसके बाद कुमार के पेट में दर्द हुआ। सीटी स्कैन में सामने आया कि उनके पेट में काफी धातुएं थीं।हैरतअंगेज | डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद युवक के पेट से निकालीं 38 चीजें, पढ़ें पूरी खबर

डॉक्टरों के मुताबिक, जयकुमार मानसिक रूप से बीमार हैं। डॉक्टरों को हैरानी हुई कि पेट में इतनी खतरनाक चीजें होने के बावजूद जयकुमार को कोई परेशानी क्यों नहीं हुई। सर्जरी न होती तो उनकी मौत भी हो सकती थी।

जयकुमार की उम्र को देखते हुए डॉक्टरों ने उनकी दो दिन दो बार गैस्ट्रोस्कोपी की। पहले दिन पेट से 22 और अगले दिन 18 चीजें निकालीं। डॉक्टरों ने बताया कि पेट से जो सबसे छोटी चीज निकलीं वे लगभग दो सेमी की थीं।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे