पब्लिक रिलेश्न सोसायटी ऑफ इण्डिया, देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष बने अमित पोखरियाल

  1. Home
  2. Dehradun

पब्लिक रिलेश्न सोसायटी ऑफ इण्डिया, देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष बने अमित पोखरियाल

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) पब्लिक रिलेश्न सोसायटी ऑफ इण्डिया, देहरादन चैप्टर की वार्षिक बैठक का आयोजन होटल पैसेफिक देहरादून में किया गया जिसमें देहरादून चैप्टर के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने बैठक कर सर्वसम्मति से अमित पोखरियाल को देहरादून चैप्टर का अध्यक्ष चुना। नये अध्यक्ष अमित पोखरियाल ने पीआरएसआई की कार्ययोजना के बारे में विस्तृत रूप से


पब्लिक रिलेश्न सोसायटी ऑफ इण्डिया, देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष बने अमित पोखरियाल

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) पब्लिक रिलेश्न सोसायटी ऑफ इण्डिया, देहरादन चैप्टर की वार्षिक बैठक का आयोजन होटल पैसेफिक देहरादून में किया गया जिसमें देहरादून चैप्टर के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने बैठक कर सर्वसम्मति से अमित पोखरियाल को देहरादून चैप्टर का अध्यक्ष चुना।

नये अध्यक्ष अमित पोखरियाल ने पीआरएसआई की कार्ययोजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया व आशा जताई कि वह और नवनिर्मित कार्यकारिणी जनसम्पर्क के माध्यम से उत्तराखण्ड को नई पहचान दिलायेंगे। नयी कार्यकारिणी में इसके अतिरिक्त राकेश डोभाल को संयुक्त सचिव, आकाश शर्मा, महेश खंकरियाल को विषेश सदस्य नियुक्त किया गया है।

पूर्व अध्यक्ष विमल डबराल एवं अनिल वर्मा को नेषनल काउन्सिल को सदस्य बनाया गया। अन्य पदों पर पूर्व सदस्यों को ही उनके वर्तमान पदों पर ही सर्वसम्मति से चुना गया। सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने अमित पोखरियाल और नवनिर्मित पदाधिकारियों को बधाई दी व कहा कि नये अध्यक्ष पीआरएसआई का दायरा बढ़ायेगे, ऐसा उनको विश्वास है।

पब्लिक रिलेश्न सोसायटी ऑफ इण्डिया, देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष बने अमित पोखरियाल

अमित पोखरियाल वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, देहरादून में प्रबन्धक जनसम्पर्क के पद पर कार्यरत् हैं। वर्ष 2007 से 2009 तक तत्कालीन मंत्री, चिकित्सा, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तराखण्ड सरकार के साथ जनसम्पर्क, मीडिया, प्रेस इत्यादि कार्यों का सफलतापूर्वक निवर्हन किया गया। वर्ष 2009 से वर्ष 2011 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड के साथ जनसम्पर्क, मीडिया तथा समय-समय पर तत्कालीन मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये कार्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया गया।

Youtube  http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे