BJP कार्यकर्ताओं की मौत पर अमित शाह ने जताया दुख

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

BJP कार्यकर्ताओं की मौत पर अमित शाह ने जताया दुख

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के पास सड़क हादसे में भाजपा के सात कार्यकर्ताओं की मौत पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गहरा दुख जताया है। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दुख की इस घड़ी में पूरी भारतीय जनता पार्टी इन कार्यकर्ताओं के परिवार के साथ खड़ी है। शाह ने


उत्तराखंड के अल्मोड़ा के पास सड़क हादसे में भाजपा के सात कार्यकर्ताओं की मौत पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गहरा दुख जताया है।

अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दुख की इस घड़ी में पूरी भारतीय जनता पार्टी इन कार्यकर्ताओं के परिवार के साथ खड़ी है। शाह ने उत्तराखंड भाजपा को पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदन करने के लिए भी निर्देशित किया है।

गौरतलब है कि बुधवार को अल्मोड़ा में अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया था, जिसमें आस पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे। शाह की रैली के बाद वापस लौटते वक्त अल्मोड़ा के पास काफलीखान में भाजपा कार्यकर्ताओं की बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में जा समाई। इस हादसे में 7 भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे