अमित शाह की रैली से होगी रावत सरकार की विदाई का शंखनाद: BJP

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

अमित शाह की रैली से होगी रावत सरकार की विदाई का शंखनाद: BJP

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में 25 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की शंखनाद महारैली से प्रदेश में कांग्रेस सरकार की विदाई का शंखनाद होगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता के माहौल के लिए खुद हरीश रावत जिम्मेदार हैं और वह बजट की कमी का झूठा


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में 25 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की शंखनाद महारैली से प्रदेश में कांग्रेस सरकार की विदाई का शंखनाद होगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता के माहौल के लिए खुद हरीश रावत जिम्मेदार हैं और वह बजट की कमी का झूठा रोना रो रहे हैं। भट्ट ने दावा किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ऋषिकुल मैदान में होने वाली शंखनाद महारैली ऐतिहासिक होगी। इसमें एक लाख से अधिक लोग जुटेंगे। उन्होंने कहा, इस रैली से निकला संदेश प्रदेश में हरीश रावत सरकार की विदाई का रास्ता साफ कर देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम बजट का झूठा रोना रोककर जनता के बीच सहानुभूति बटोर रहे हैं। लेकिन जनता खुद सच्चाई देख रही है। अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में चारधाम यात्रा, सड़कों के विकास, स्वास्थ्य के लिए कई हजार करोड़ रुपये दिये हैं। फिर बजट के नाम पर नौटंकी का क्या औचित्य है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे