आठ प्रतिभागियों को हराकर मिस इंडिया उत्‍तराखंड बनी अनुकृति गुसाईं

  1. Home
  2. Entertainment

आठ प्रतिभागियों को हराकर मिस इंडिया उत्‍तराखंड बनी अनुकृति गुसाईं

अनुकृति गुसाईं ने रविवार को नई दिल्ली में आयोजित मिस इंडिया नार्थ जोन प्रतियोगिता में जीत का परचम लहरा दिया है। उन्होंने आठ प्रतिभागियों को हराकर मिस इंडिया उत्तराखंड खिताब जीता। वे 25 मई से मुंबई में होने वाली मिस इंडिया प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दिल्ली के एक होटल मे आयोजित मिस इंडिया


आठ प्रतिभागियों को हराकर मिस इंडिया उत्‍तराखंड बनी अनुकृति गुसाईं

अनुकृति गुसाईं ने रविवार को नई दिल्ली में आयोजित मिस इंडिया नार्थ जोन प्रतियोगिता में जीत का परचम लहरा दिया है।

उन्होंने आठ प्रतिभागियों को हराकर मिस इंडिया उत्‍तराखंड खिताब जीता। वे 25 मई से मुंबई में होने वाली मिस इंडिया प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

आठ प्रतिभागियों को हराकर मिस इंडिया उत्‍तराखंड बनी अनुकृति गुसाईं

दिल्ली के एक होटल मे आयोजित मिस इंडिया नार्थ प्रतियोगिता में लैसडौन उत्‍तराखंड निवासी अनुकृति गुसाईं ने आखिरी आठ प्रतिभागियों को हरा मिस इंडिया उत्‍तराखंड का खिताब अपने नाम किया। अनुकृति ने बताया कि इस बार मिस इंडिया प्रतियोगिता 2017 में हर प्रदेश से एक लड़की अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में 30 प्रदेश की युवतियां प्रतिभाग कर रही है। अनुकृति अगले माह 25 मई से 25 जून तक मुम्बई में आयोजित होने जा रही मिस इंडिया प्रतियोगिता 2017 में प्रतिभाग करेगी।

अनुकृति ने वर्ष 2013 में मिस इंडिया एशिया पेसेफिक के रूप में देश का प्रतिनिधित्व कर मिस एशिया पेसेफिक व‌र्ल्ड में टॉप फाइव में स्थान पाया था। अब एक बार फिर से उनका मकसद मिस इंडिया व‌र्ल्ड बनकर इस वर्ष की मिस व‌र्ल्ड प्रतियोगिता जीतना है।

अनुकृति के मेमेरे भाई डॉ. राजे सिंह नेगी ने प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए 25 मई से 25 जून के बीच मुंबई में होने जा रही मिस इंडिया प्रतियोगिता 2017 में वोटिंग के माध्यम से अनुकृति को विजय बनाने के लिए सभी प्रदेशवासियों से सहयोग की अपील भी की।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे