फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के हनी ट्रेप में फंसा सेना का जवान, गिरफ्तार

  1. Home
  2. Country

फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के हनी ट्रेप में फंसा सेना का जवान, गिरफ्तार

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) इंडियन आर्मी के जवान को हनी ट्रैप में फंसाकर गोपनीय सूचनाएं लीक कराने का माामला प्रकाश में आया है। जवान को सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी और मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के बाद मध्य प्रदेश पुलिस की एटीएस टीम ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बिहार के रहने वाले एक जवान


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) इंडियन आर्मी के जवान को हनी ट्रैप में फंसाकर गोपनीय सूचनाएं लीक कराने का  माामला प्रकाश में आया है। जवान को सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी और मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के बाद मध्य प्रदेश पुलिस की एटीएस टीम ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक बिहार के रहने वाले एक जवान को जो महू में आर्मी के क्लर्क के तौर पर तैनात हैं, उस पर शक है कि उसने पाकिस्तान को भारतीय सेना से जुड़ी जानकारियां भेजी हैं। जानकारी के मुताबिक़, इस जवान को पाकिस्तानियों ने फ़ेसबुक के जरिये फंसाया और वह पाकिस्तानी महिला के संपर्क में आया।

धीरे-धीरे आर्मी जवान इस जाल में फंसता चला गया सूत्रों की माने तो उसे भारतीय सेना की लोकेशन, मूवमेंट और एक्सरसाइज से जुड़ी जानकारी हासिल करने का टास्क दिया गया। यह जानकारी वह फेसबुक और वॉट्सऐप के जरिए शेयर कर रहे थे। यह भी माना जा रहा है कि इसके बदले उन्हें पैसे दिए जा रहे थे।

उनकी हरकतों पर इंटेलिजेंस एजेंसी को शक हुआ। उन्हें फिजिकल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस में रखा गया और उनकी हर हरकत को ट्रैक किया गया। करीब एक महीने की निगरानी के बाद जब उनके खिलाफ सबूत मिले तो बुधवार को मध्य प्रदेश पुलिस की एटीएस टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें- http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे