बदरीनाथ हाईवे से करीब 300 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

बदरीनाथ हाईवे से करीब 300 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

जोशीमठ [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर विष्णुप्रयाग के पास पहाड़ दरकने से बंद हाईवे को खोलने में बीआरओ की टीम जुटी हुई है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App यात्रा मार्ग में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। साथ ही फंसे हुए पर्यटकों हर


जोशीमठ [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर विष्णुप्रयाग के पास पहाड़ दरकने से बंद हाईवे को खोलने में बीआरओ की टीम जुटी हुई है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App 

यात्रा मार्ग में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। साथ ही फंसे हुए पर्यटकों हर मदद दी जा रही है। उधर, सचिव आपदा प्रबंधन का कहना है कि अभी तक 250 से 300 यात्रियों को निकाला गया है।

गौरतलब है कि बीते रोज ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर विष्णुप्रयाग के नजदीक हाथीपहाड़ में पहाड़ी से मलबा आ गया। इससे सड़क का 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हाथीपहाड़ में दोपहर बाद पहाड़ी से पत्थर गिरने के चलते प्रशासन ने पहले ही दोनों ओर वाहनों को रोका दिया था। जिससे हजारों यात्री फंस गए थे। सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और बीआरओ की टीम ने हाईवे को खोलने का काम शुरू कर दिया। हालांकि आज दोपहर तक मार्ग नहीं खुल पाया था। सरकार का दावा है कि शाम तक हाईवे को खोल दिया जाएगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे