AUS VS WI | एक ही ओवर में लगातार 2 बार DRS से बचे गेल, तीसरी बार किस्मत ने नही दिया साथ

  1. Home
  2. Sports

AUS VS WI | एक ही ओवर में लगातार 2 बार DRS से बचे गेल, तीसरी बार किस्मत ने नही दिया साथ

लंदन (उत्तराखंड पोस्ट) गुरुवार को ट्रेंट ब्रिज मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 15 रन से मात दे दी। इस मैच में एक अजीब किस्सा हुआ जब दुनियाभर में अपनी बल्लेबाजी के लिए मशहूर क्रिस गेल ने मैच में तीन बार ओर एक ही ओवर में


AUS VS WI | एक ही ओवर में लगातार 2 बार DRS से बचे गेल, तीसरी बार किस्मत ने नही दिया साथ

लंदन (उत्तराखंड पोस्ट) गुरुवार को ट्रेंट ब्रिज मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 15 रन से मात दे दी।

इस मैच में एक अजीब किस्सा हुआ जब दुनियाभर में अपनी बल्लेबाजी के लिए मशहूर क्रिस गेल ने मैच में तीन बार ओर एक ही ओवर में दो बार DRS लिया। गेल दो बार तो आउट होने से बच गए मगर तीसरी बार वह आउट दिए गए।

दूसरी पारी के तीसरे ओवर में क्रिस गेल को दो बार DRS लेना पड़ा। मिशेल स्टार्क की दो गेंदों पर उन्हें आउट दिया गया। पहली अपील कॉट बिहाइंड को लेकर की गई, जबकि दूसरी अपील एलबीडब्ल्यू के लिए की गई थी। इन दोनों अपीलों पर फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया था। हालांकि क्रिस गेल ने दोनों ही अंपायर के फैसले पर DRS लिया। DRS में गेल नॉटआउट पाए गए। तीसरे ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर गेल ने DRS लिया था।

AUS VS WI | एक ही ओवर में लगातार 2 बार DRS से बचे गेल, तीसरी बार किस्मत ने नही दिया साथ

इसके बाद पैट कमिंस के चौथे ओवर में गेल ने दो शानदार चौके जमाए। पांचवें ओवर में गेल के सामने फिर मिशेल स्टार्क आए. इस ओवर में स्टार्क ने गेल को फिर छकाया और ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील। इस बार फिर फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। इस अपील पर गेल को भी आउट लग रहा था, लेकिन उन्होंने फिर  DRS का इस्तेमाल किया, लेकिन इस बार  DRS ने उनका साथ नहीं दिया और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost                              

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे