रांची वनडे | धोनी के घर में हारी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 32 रन से दी मात

  1. Home
  2. Sports

रांची वनडे | धोनी के घर में हारी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 32 रन से दी मात

रांची (उत्तराखंड पोस्ट) ऑस्ट्रेलिया ने रांची में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 32 रनों से हरा दिया। मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट पर 313 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। धोनी के होम ग्राउंड रांची में खेले गए इस मैच में जवाब में 314 रनों के


रांची वनडे | धोनी के घर में हारी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 32 रन से दी मात

रांची (उत्तराखंड पोस्ट)  ऑस्ट्रेलिया ने रांची में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 32 रनों से हरा दिया। मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट पर 313 रनों का बड़ा स्कोर बनाया।

धोनी के  होम ग्राउंड रांची में खेले गए इस मैच में जवाब में 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली (123) के वनडे करियर के 41वें शतक के बावजूद सभी विकेट खोकर 281 रन ही बना सकी। विराट (123) ने 95 गेंदों की अपनी पारी में 16 चौके और 1 छक्का लगाया।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और 85 गेंदों पर अपने वनडे करियर का 41वां शतक पूरा किया। उन्हें एडम जाम्पा ने पारी के 38वें ओवर में शिकार बनाया और बोल्ड कर पविलियन की राह दिखाई।

इस हार के बाद भी भारत के पास सीरीज में 2-1 की बढ़त है। ऑस्ट्रेलिया के लिए शतक जड़ने वाले ओपनर उस्मान ख्वाजा (104) को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे