सियाचिन में हिमस्खलन, बर्फ में दबे पेट्रोलिंग पर निकले आठ जवान, बचाव कार्य जारी

  1. Home
  2. Country

सियाचिन में हिमस्खलन, बर्फ में दबे पेट्रोलिंग पर निकले आठ जवान, बचाव कार्य जारी

सियाचिन (उत्तराखंड पोस्ट) सियाचिन में हिमस्खलन होने से सेना के आठ जवान बर्फ में काफी नीचे दब गए हैं। सेना ने जवानों को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि यह बर्फीला तूफान दोपहर करीब ढाई बजे उस समय आया जब आठ जवानों की पेट्रोलिंग पार्टी निरीक्षण के


सियाचिन में हिमस्खलन, बर्फ में दबे पेट्रोलिंग पर निकले आठ जवान, बचाव कार्य जारी

सियाचिन (उत्तराखंड पोस्ट) सियाचिन में हिमस्खलन होने से सेना के आठ जवान बर्फ में काफी नीचे दब गए हैं। सेना ने जवानों को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

सैन्य सूत्रों ने बताया कि यह बर्फीला तूफान दोपहर करीब ढाई बजे उस समय आया जब आठ जवानों की पेट्रोलिंग पार्टी निरीक्षण के लिए निकली थी। हिमस्खलन उत्तरी ग्लेशियर में हुआ है जहां ऊंचाई लगभग 18,000 फीट से भी अधिक है।

सैन्य सूत्रों ने बताया कि इस पेट्रोलिंग पार्टी में आठ जवान शामिल हैं। जिनकी तलाश के लिए काफी तेजी से बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

सियाचिन में हिमस्खलन, बर्फ में दबे पेट्रोलिंग पर निकले आठ जवान, बचाव कार्य जारी
Representative Image

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे