एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल- पूर्ण बहुमत से बन रही है मोदी सरकार !

  1. Home
  2. Loksabha Elections 2019

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल- पूर्ण बहुमत से बन रही है मोदी सरकार !

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव के लिए सांतवें और आखिरी चरण का मतदान संपन्न हो गया है। अब सबकी निगाहें 23 मई के दिन पर है जब वोटों की गिनती होगी और सामेन आएगा कि क्या एक बार फिर जनता ने मोदी सरकार को जनादेश दिया है या फिर मोदी सरकार सत्ता से बेदखल


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव के लिए सांतवें और आखिरी चरण का मतदान संपन्न हो गया है। अब सबकी निगाहें 23 मई के दिन पर है जब वोटों की गिनती होगी और सामेन आएगा कि क्या एक बार फिर जनता ने मोदी सरकार को जनादेश दिया है या फिर मोदी सरकार सत्ता से बेदखल हो जाएगी।

इससे पहले आज विभिन्न एजेंसियों के एक्जिट पोल सामने आने शुरु हो गए हैं। जिसमें बताया जा रहा है कि आखिर किसे जनता केंद्र की सत्ता की चाबी सौंप सकती है।

एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार फिर एक बार केंद्र में मोदी सरकार की वापसी होती दिख रहा है, नीचे जानिए किसको कितनी सीटं मिल सकती हैं।

  • एनडीए को 339 से 365 सीटें मिल सकती हैं।
  • यूपीए को 77 से 108 सीटें मिल सकती हैं।
  • सपा-बसपा को 10 से 16 सीटें मिल सकती हैं।
  • अन्य के खाते में 69 से 95 सीटें आ सकती हैं।

नीचे देखिए एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के राज्यवार आंकड़े-

  • पश्चिम बंगाल- बीजेपी को 19 से 23 और टीएमसी को 19 से 22 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के पास सिर्फ एक सीट आ सकती है।
  • ओडिशा- बीजेपी को 15 से 19, कांग्रेस को एक और बीजेडी को 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं।
  • असम- एनडीए को 12 से 14 सीटें, कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती हैं।
  • झारखंड- एनडीए के खाते में 12 से 14 सीटें आने का अनुमान है. वहीं यूपीए के खाते में 2 सीटें आती दिख रही हैं।
  • यूपी- NDA को 62 से 68 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं यूपीए को सिर्फ 1 से 2 सीटें मिलती दिख रही हैं। महागठबंधन को 10 से 16 सीटें मिलती दिख रही हैं।
  • बिहार- क्लीन स्वीप कर सकती है एनडीए, एनडीए 38 से 40 सीट तो यूपीए 0-2 सीट जीत सकती है।
  • जम्मू-कश्मीर- बीजेपी 2 से 3, कांग्रेस एक सीट और एऩसी-2-3 सीटें जीत सकती है।
  • उत्तराखंड- बीजेपी सभी पांच सीट जीत सकती है, कांग्रेस का खाता खुलना मुश्किल
  • हरियाणा- बीजेपी को सर्वाधिक 8 से 10 सीट तक मिल सकती है, वहीं कांग्रेस यहां 2 सीटें जीत सकती है।
  • पंजाब- 13 में से एऩडीए 3 से 5 सीटें तो कांग्रेस को 8 से 9 सीटें मिल सकती हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को सिर्फ 1 सीट मिल सकती है।
  • दिल्ली- बीजेपी 6-7 सीट, कांग्रेस 0-1 सीट जीत सकती है।
  • तमिलनाडु-39 में से 38 सीटों पर एग्जिट पोल किया गया है. इसमें यूपीए 34 से 38 सीटें तो एनडीए को महज 4 सीटें मिलती दिख रही हैं।
  • कर्नाटक- बीजेपी को 21 से 25 सीटें, यूपीए को 3 से 6 सीटें और अन्य के खाते में 1 सीट जाती दिख रही है.
  • तेलंगाना- बीजेपी को 1 से 3 सीटें, कांग्रेस को भी 1 से 3 सीटें, टीआरएस को सर्वाधिक 10 से 12 सीटें मिलती दिख रही हैं. ओवैसी की पार्टी को एक सीट मिलती दिख रही है.
  • आंध्र प्रदेश- आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईआरएस को सबसे अधिक 18 से 20 सीटें, टीडीपी को 4-6 सीट तो जेएसपी को एक सीट मिलती दिख रही है।
  • केरल- एनडीए 0-1 सीट जीत सकती है तो यूडीएफ 15-16, एलडीएफ 3-5 सीटें जीत सकती है।
  • गुजरात- बीजेपी 25-26 सीट जीत सकती है जबकि कांग्रेस 0-1 सीट जीत सकती है।
  • गोआ- बीजेपी 0-2, कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है।
  • महाराष्ट्र- एनडीए 38 से 42 सीट औऱ कांग्रेस 6 से 10 सीट जीत सकती है।
  • राजस्थान- बीजेपी क्लीन स्वीप करती दिख रही है। यहां की कुल 25 सीटों में 23-25 सीटों BJP तो वहीं कांग्रेस 0-2 पर अटक सकती है।
  • छत्तीसगढ़- राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। BJP को राज्य में 7-8, कांग्रेस को तीन से चार सीटें मिलती दिख रही हैं।
  • मध्य प्रदेश- BJP को मध्य प्रदेश में 26 से 28 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं कांग्रेस सिर्फ 1 से 3 सीटों पर सिमट सकती है। बता दें कि 2014 में भी बीजेपी को यहां पर 27 सीटें मिली थीं, तो वहीं कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई थी।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें– https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे