“रावत सरकार को अस्थिर करने के पीछे अमित शाह और रामदेव का हाथ”

  1. Home
  2. Uttarakhand

“रावत सरकार को अस्थिर करने के पीछे अमित शाह और रामदेव का हाथ”

उत्तराखंड में सियासी संकट के बीच अब प्रदेश कांग्रेस आध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने उत्तराखंड की राजनीतिक स्थिति के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और योगगुरु बाबा रामदेव पर निशाना साधा है। देहरादून में मीडिया से मुखातिब होते हुए पीसीसी चीफ ने भाजपा और रामदेव पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार को


उत्तराखंड में सियासी संकट के बीच अब प्रदेश कांग्रेस आध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने उत्तराखंड की राजनीतिक स्थिति के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और योगगुरु बाबा रामदेव पर निशाना साधा है। देहरादून में मीडिया से मुखातिब होते हुए पीसीसी चीफ ने भाजपा और रामदेव पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार को अस्थिर करने के पीछे अमित शाह और बाबा रामदेव का हाथ है। (पढ़ें-बागियों पर बरसे किशोर, कहा- पार्टी के साथ जनता को भी दिया धोखा)

किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और बाबा रामदेव ने कांग्रेस के बागियों को उकसाया है। उन्होंने कहा कि इन्होंने ही उत्तराखंड कांग्रेस को तोड़ने की पूरी भूमिका तैयार की है। उपाध्याय के मुताबिक, बागी विधायकों ने गुपचुप तरीके से अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि शाह और रामदेव ने ही कांग्रेस को तोड़ने का षड्यंत्र रचा। (पढ़ें-बागियों को मुख्यमंत्री रावत ने दिया ये जवाब…) (पढ़ें-CM और विधायकों के फोन टेप करा रही है मोदी सरकार: कांग्रेस)

उपाध्याय ने कहा कि इस पूरे मामले में स्वामी रामदेव भी संलिप्त हैं। इससे रामदेव का चरित्र सबके सामने आ गया है। राजनीति में इस हद तक स्वामी रामदेव की संलिप्तता पूरे संत समाज के लिए चिंता की बात है। (पढ़ें-उत्तराखंड में अरूणाचल प्रदेश वाली स्थिति ना बने: कांग्रेस)

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस मुक्त भारत की बात कही थी, लेकिन यह काम वोट की बजाय धन-बल से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के कारनामों को देख रही है। (पढ़ें-बर्खास्त हो रावत सरकार, हम साबित करेंगे बहुमत: BJP)

28 मार्च को विधानसभा मे रावत सरकार के प्लोर टेस्ट पर पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय ने कहा कि सरकार पर कोई संकट नहीं है और मुख्यमंत्री हरीश रावत 28 मार्च में सदन में बाहुमत साबित करने में सफल होंगे। साथ ही किशोर उपाध्याय ने कहा कि 26 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने के खिलाफ पूरे प्रदेश में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन करेंगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे