हमें कुछ जोड़ना-तोड़ना होता है, तो खुलेआम करते हैं : रामदेव

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

हमें कुछ जोड़ना-तोड़ना होता है, तो खुलेआम करते हैं : रामदेव

उत्तराखंड में सियासी संकट को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के आरोपों को बाबा रामदेव ने निराधार बताया है। गौरतलब है कि बुधवार को देहरादून में मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा था कि उत्तराखंड के सियासी संकट के पीछे योगगुरु बाबा रामदेव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष


उत्तराखंड में सियासी संकट को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के आरोपों को बाबा रामदेव ने निराधार बताया है। गौरतलब है कि बुधवार को देहरादून में मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा था कि उत्तराखंड के सियासी संकट के पीछे योगगुरु बाबा रामदेव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हाथ है। किशोर उपाध्याय ने रामदेव और अमित शाह पर उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार को अस्थिर करने का भी आरोप लगाया था। जिस पर गुरुवार को जवाब देते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि ये आरोप निराधार हैं। (पढ़ें-“रावत सरकार को अस्थिर करने के पीछे अमित शाह और रामदेव का हाथ”)

रामदेव ने आगे कहा कि उनकी किसी भी विधायक से इस संबंध में बात तक नहीं हुई है। सरकार को अस्थिर करने का तो सवाल ही नहीं पैदा होता। (पढ़ें-CM और विधायकों के फोन टेप करा रही है मोदी सरकार: कांग्रेस)

बाबा रामदेव ने कहा कि हमारा कोई छिपा हुआ एजेंडा नहीं है। जो हम करते हैं खुलेआम करते हैं, हमें कुछ जोड़ना-तोड़ना होता है तो खुलेआम करते हैं, हिडन एजेंडे से हम कोई काम नहीं करते हैं। (पढ़ें-सियासी संकट के बीच CM रावत को मिला ND तिवारी का साथ)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे