हैवानियत | सातवीं बार फिर पैदा हुई बेटी तो नाखूनों से नोच-नोच कर मार डाला

  1. Home
  2. Country

हैवानियत | सातवीं बार फिर पैदा हुई बेटी तो नाखूनों से नोच-नोच कर मार डाला

यवतमाल (उत्तराखंड पोस्ट) महाराष्ट्र के यवतमाल के करामाना गांव से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां रहने वाले अशोक शिंदे के घर सातवीं संतान के रूप में फिर से लड़की पैदा हुई, जिसके बाद परिवार ने बच्ची की बेरहमी से नोच-नोच कर हत्या कर दी औऱ नवजात को खेत में ही दफना दिया


यवतमाल (उत्तराखंड पोस्ट) महाराष्ट्र के यवतमाल के करामाना गांव से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां रहने वाले अशोक शिंदे के घर सातवीं संतान के रूप में फिर से लड़की पैदा हुई, जिसके बाद परिवार ने बच्ची की बेरहमी से नोच-नोच कर हत्या कर दी औऱ नवजात को खेत में ही दफना दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, शिंदे की पत्नी ने 28 जून को एक बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद अगले ही दिन उस बच्ची को मौत के घाट उतार कर दफना दिया गया। इस घटना की जानकारी एक अनजान शख्स‍ ने पुलिस थाने के लैंडलाइन पर फोन कर दी। उस शख्स ने बताया कि बच्ची को नाखूनों से नोच-नोच कर मारा गया है।

Representative Image

इसके बाद पुलिस घटनास्थनल पर पहुंची और जमीन में दफनाई गई बच्ची के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फ़िलहाल इस मामले में डॉक्टर की रिपोर्ट आनी बाकी है. पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्दट गिरफ्तार किया जाएगा।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे