बागेश्वर | एक ही पेड़ पर रस्सी से लटके मिले युवक और महिला, मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

बागेश्वर | एक ही पेड़ पर रस्सी से लटके मिले युवक और महिला, मचा हड़कंप

बागेश्वर(उत्तराखंड पोस्ट) बागेश्वर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है । जिसके मुताबिक यहां बास्ती गांव निवासी एक युवक और एक महिला एक ही रस्सी से पेड़ से टंगे मिले है। ग्रामीणों ने बताया कि 28 साल का हीरा सिंह और 30 साल की तारा देवी गांव से करीब पांच किमी


बागेश्वर | एक ही पेड़ पर रस्सी से लटके मिले युवक और महिला, मचा हड़कंप

बागेश्वर(उत्तराखंड पोस्ट) बागेश्वर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है ।

जिसके मुताबिक यहां बास्ती गांव निवासी एक युवक और एक महिला एक ही रस्सी से पेड़ से टंगे मिले है।

ग्रामीणों ने बताया कि 28 साल का हीरा सिंह और 30 साल की तारा देवी गांव से करीब पांच किमी दूरी पर स्थित शिखर के जंगल में एक पेड़ में एक ही रस्सी से टंगे मिले।

बुधवार दोपहर में गांव की महिलाएं जंगल घास लेने गई तो उन्होंने यह मंजर देखा तो उनके होश उड़ गए

उन्होंने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।सूचना के बाद गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है

ग्रामीणों की सूचना पर कमेड़ीदेवी पुलिस चौकी प्रभारी पूरन चंद्र जोशी, एसआई सुरभि राणा दलबल के साथ घटनास्थल को रवाना हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक बिजली विभाग में संविदा में लाइनमैन था और टेंट हाउस का काम भी करता था। युवक की शादी नहीं हुई है, जबकि महिला के दो बच्चे हैं।एक साल पहले ही उसके पति का निधन हो गया था।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे