दो दिन की हड़ताल के चलते बंद रहेंगे ये बैंक, अटकेगी सैलरी !

  1. Home
  2. Dehradun

दो दिन की हड़ताल के चलते बंद रहेंगे ये बैंक, अटकेगी सैलरी !

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) बुधवार और गुरुवार को देश के सभी सरकारी बैंकों और कुछ प्राइवेट बैंकों में हड़ताल रहेगी। इसकी वजह से खाताधारकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा सकता है। ये हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) के बैनर तले हो रही है। सभी कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठ


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) बुधवार और गुरुवार को देश के सभी सरकारी बैंकों और कुछ प्राइवेट बैंकों में हड़ताल रहेगी। इसकी वजह से खाताधारकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा सकता है।

ये हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) के बैनर तले हो रही है। सभी कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठ हैं। माना जा रहा है कि करीब दस लाख कर्मचारी इस हड़ताल का हिस्सा होंगे। यह हड़ताल बुधवार को सुबह 6 बजे से ही शुरू हो गई है।

इन बैंकों में जिनका अकाउंट है, उनकी सैलरी आने में भी देर हो सकती है। इसके साथ ही एटीएम में पैसा नहीं मिलने के आसार भी हैं। इसके अलावा नेटबैंकिंग, आरटीजीएस, एनईएफटी की सेवाएं नहीं मिलेंगी।

हड़ताल पर रहेंगे ये बैंक | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), बैंक ऑफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, यूको बैंक सहित पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के सभी बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। खबरों के मुताबिक, कुछ एटीएम के सिक्यॉरिटी गार्ड्स भी हड़ताल का हिस्सा होंगे।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे