उत्तराखंड | मैरिज हाल संचालक की गोली मारकर हत्या, बेटे को भी मारी गोली

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

उत्तराखंड | मैरिज हाल संचालक की गोली मारकर हत्या, बेटे को भी मारी गोली

काशीपुर (उत्तराखंड पोस्ट) ऊधम सिंह नगर जिले के सुल्तानपुर पट्टी में रविवार को बदमाशों ने मैरिज हाल संचालक की गोली मारकर हत्या कर। हमलावरों ने बचाव में आए उसके बेटे को भी गोली मार दी, जिसे गंभीर हालत में रामपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घटना रविवार को सुबह


काशीपुर (उत्तराखंड पोस्ट) ऊधम सिंह नगर जिले के सुल्तानपुर पट्टी में रविवार को बदमाशों ने मैरिज हाल संचालक की गोली मारकर हत्या कर। हमलावरों ने बचाव में आए उसके बेटे को भी गोली मार दी, जिसे गंभीर हालत में रामपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना रविवार को सुबह 9:30 बजे सुल्तानपुर पट्टी कस्बे से सटे मिलक नौखरीद के उत्तरी हसनपुर मोड़ पर हुई। सुल्तानपुर पट्टी के वार्ड नंबर सात आदर्शनगर निवासी डॉ. हनीफ ने उत्तराखंड की सीमा से सटे रामपुर जिले के गांव मिलक नौखरीद में बरात घर बनाया है। पास ही में उसका मकान भी है।

रविवार को उसके घर कुरानख्वानी का कार्यक्रम था, जिसके लिए सामान लेने के लिए डॉ. हनीफ दुकान पर जा रहे थे। घर के पास ही घात लगाए बैठे दबंगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गर्दन, सीने और पैर में गोली लगने से हनीफ की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर हनीफ का पुत्र फिरोज आलम (26) पिता को बचाने दौड़ा तो हमलावरों ने फायरिंग कर उसे भी घायल कर दिया।

पुलिस ने डॉ. हनीफ की बेटी की तहरीर पर तीन नामजद के अलावा दो अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में दो भाई सात माह पूर्व मारे गए खलील पहलवान के पुत्र है। पुलिस इस हत्याकांड के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बता रही है।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे