उत्तराखंड के रिषभ पंत को BCCI का बड़ा तोहफा, ‘A’ ग्रेड में शामिल किया, सालाना मिलेंगे इतने करोड़ रुपए

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड के रिषभ पंत को BCCI का बड़ा तोहफा, ‘A’ ग्रेड में शामिल किया, सालाना मिलेंगे इतने करोड़ रुपए

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के क्रिकेटर रिषभ पंत को BCCI ने कॉन्ट्रैक्ट के ‘ए’ ग्रेड में शामिल किया है। जिसके बाद अब उन्हें हर 2018-19 सीज़न के लिए 5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। बीसीसीआई ने नए सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान करते हुए ग्रेड ‘ए’ में इस बार 11 खिलाड़ियों को जगह दी गई है


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के क्रिकेटर रिषभ  पंत को BCCI ने कॉन्ट्रैक्ट के ‘ए’ ग्रेड में शामिल किया है। जिसके बाद अब उन्हें हर 2018-19 सीज़न के लिए 5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

बीसीसीआई ने नए सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान करते हुए ग्रेड ‘ए’ में इस बार 11 खिलाड़ियों को जगह दी गई है जिसमें रिषभ पंत का नाम भी शामिल है। इसके अलावा BCCI ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, वनडे के धाकड़ बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को A+ ग्रेड में रखा गया है। इन तीनों को सालाना 7-7 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

जबकि ग्रेड B में चार खिलाड़ियों को जगह दी गई है. ग्रेड B में खिलाड़ियों को सालाना 3 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा ग्रेड C में सात खिलाड़ियों को जगह दी गई है। ग्रेड C में खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये मिलते हैं।

नीचे देखिए BCCI की पूरी लिस्ट –

ग्रेड ए प्लस : सात करोड़ :         कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह।
ग्रेड ए : पांच करोड़ :                   रिषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर, चेतेश्वर पुजारा,     अजिंक्य रहाणे, एसमएस धोनी, धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ।
ग्रेड बी : तीन करोड़ :             लोकेश राहुल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पंड्या।
ग्रेड सी : एक करोड़ :             केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, खलील अहमद और ऋद्धिमान साहा।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे