बैन से पहले TikTok ने भारत में हटाए थे 1.65 करोड़ वीडियो, जानिए पूरी खबर

  1. Home
  2. Country

बैन से पहले TikTok ने भारत में हटाए थे 1.65 करोड़ वीडियो, जानिए पूरी खबर

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत में TikTok समेत कुल 59 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया है। जिसके बाद सामने आया है कि बैन से पहले चाइनीज कंपनी की ओर से भारत में 1.65 करोड़ विडियोज हटाए गए थे। ऑफिशल ट्रांसपैरेंसी रिपोर्ट से यह डेटा सामने आया


बैन से पहले TikTok ने भारत में हटाए थे 1.65 करोड़ वीडियो, जानिए पूरी खबर

 नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत में TikTok समेत कुल 59 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया है।

जिसके बाद सामने आया है कि बैन से पहले चाइनीज कंपनी की ओर से भारत में 1.65 करोड़ विडियोज हटाए गए थे।

ऑफिशल ट्रांसपैरेंसी रिपोर्ट से यह डेटा सामने आया है रिपोर्ट के मुताबिक, टिकटॉक की ओर से भारत में 1.65 करोड़ विडियोज हटाए गए थे। यह संख्या किसी भी दूसरे देश में टिकटॉक की ओर से हटाए विडियोज के मुकाबले चार गुना तक ज्यादा है।

पाकिस्तान में 37 लाख विडियो हटाए गए थे और यह देश तीसरी पोजीशन पर रहा। विडियो हटाए जाने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद यूएस में 46 लाख के करीब विडियोज ऐप से हटाए गए थे। चौथे नंबर पर 20 लाख विडियोज के सात यूके और पांचवे पर 13 लाख विडियो वाला रूस रहा।

टिकटॉक की ओर से हटाए गए विडियोज का यह आंकड़ा साल 2019 की दूसरी छमाही ता है। ग्लोबल ट्रांसपैरेंसी रिपोर्ट में टिकटॉ की ओर से कहा गया है कि ऐसे विडियोज को हटाए जाने का मुख्य कारण ‘अडल्ट न्यूडिटी और सेक्सुअल ऐक्टिविटी’ विडियोज में दिखाया जाना था।

हालांकि, यह इकलौती वजह नहीं रही और अल्कोहल, ड्रग लेने और खुद को नुकसान पहुंचाने वाले हिंसक या सुसाइडल विडियोज को भी प्लैटफॉर्म से हटाया गया।

सीएनबीसी की ओर से शेयर की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार और लॉ-एजेंसियों की ओर से भी टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस को करीब 500 रिक्वेस्ट भेजी गई थीं और विडियोज हटाने की मांग की गई थी।

इसमें भी भारत टॉप पर रहा और यहां से 302 रिक्वेस्ट टिकटॉक विडियो हटाए जाने की मांग को लेकर की गईं। टिकटॉक की ओर से कहा गया है कि जरूरत समझते हुए ऐसे 90 प्रतिशत मामलों में भारत सरकार के साथ डेटा भी शेयर किया गया।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPostTwitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे