रेखा आर्य और भीमलाल की विधानसभा सदस्यता समाप्त

  1. Home
  2. Dehradun

रेखा आर्य और भीमलाल की विधानसभा सदस्यता समाप्त

कांग्रेस की बागी विधायक रेखा आर्य और भाजपा के बागी विधायक भीमलाल आर्य की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई। है। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भीम लाल आर्य और रेखा आर्य को उत्तराखंड विधानसभा में हरीश रावत सरकार के विश्वासमत के दौरान पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया था। इस पर


कांग्रेस की बागी विधायक रेखा आर्य और भाजपा के बागी विधायक भीमलाल आर्य की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई। है। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भीम लाल आर्य और रेखा आर्य को उत्तराखंड विधानसभा में हरीश रावत सरकार के विश्वासमत के दौरान पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया था। इस पर दोनों पक्षों को सुनने के बाज आज विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों की विधानसभा सदस्यता को रद्द कर किया। दोनों विधायकों की सदस्यता निरस्त होने के बाद वे अब राज्यसभा चुनाव में 11 जून को मतदान नहीं कर सकेंगे।

पार्टी व्हिप का किया उल्लंघन | गौरतलब है कि 10 मार्च को उत्तराखंड विधानसभा में हरीश रावत सरकार के विश्वास मत के दौरान रेखा आर्य ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए कांग्रेस के खिलाफ जाकर विपक्षी पार्टी भाजपा के पक्ष में मतदान किया था। वहीं भीम लाल आर्य ने भी पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए कांग्रेस के पक्ष में वोट दिया था।

नौ बागियों की सदस्यता हो चुकी है रद्द | इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल कांग्रेस के नौ बागी विधायकों पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, शैलेंद्र मोहन सिंघल, शैला रानी रावत, अमृता सिंह, प्रदीप बत्रा, कुंवर प्रणव और उमेश शर्मा की सदस्यता दल बदल कानून के तहत समाप्त कर चुके हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे