बड़ा हादसा | गहरी खाई में जा गिरी कार, दो पुलिस जवानों की मौत

  1. Home
  2. Country

बड़ा हादसा | गहरी खाई में जा गिरी कार, दो पुलिस जवानों की मौत

रियासी (उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू कश्मीर के जिला रियासी में गुरुवार को सड़क हादसे में दो पुलिस जवानों की मौत हो गई। जिला पुंछ के रहने वाले ये दो पुलिस कर्मी श्रीनगर में नियुक्त थे।मरने वालों में एक सब इंस्पेक्टर और दूसरा असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर था। मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी ज्वाइंन करने के लिए जब ये


बड़ा हादसा |  गहरी खाई में जा गिरी कार, दो पुलिस जवानों की मौत

रियासी (उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू कश्मीर के जिला रियासी में गुरुवार को सड़क हादसे में दो पुलिस जवानों की मौत हो गई। जिला पुंछ के रहने वाले ये दो पुलिस कर्मी श्रीनगर में नियुक्त थे।मरने वालों में एक सब इंस्पेक्टर और दूसरा असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर था।

मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी ज्वाइंन करने के लिए जब ये दोनों पुलिस कर्मी जिला पुंछ से रियासी से होते हुए श्रीनगर की ओर जा रहे तो उनकी कार सिंबल चौया के नजदीक एक खाई में लुढ़क गई। इसी दौरान मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।बड़ा हादसा |  गहरी खाई में जा गिरी कार, दो पुलिस जवानों की मौत

बड़ी मुश्किल से दोनों गंभीर रूप से घायल पुलिस जवानों को मुख्य मार्ग तक लाया गया, जहां से उन्हें रियासी जिला अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost           

 

 

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे