बड़ा हादसा | अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 9 की मौत, 5 लोग गंभीर

  1. Home
  2. Country

बड़ा हादसा | अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 9 की मौत, 5 लोग गंभीर

जम्मू (उत्तराखंड पोस्ट) कठुआ के मल्हार इलाके में शनिवार को यात्रियों से भरी एक टाटा सूमो गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम यात्रियों से भरी एक टाटा सूमो बिलावर से मल्हार की ओर जा


बड़ा हादसा |  अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 9 की मौत, 5 लोग गंभीर

जम्मू (उत्तराखंड पोस्ट) कठुआ के मल्हार इलाके में शनिवार को यात्रियों से भरी एक टाटा सूमो गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए  हैं।

जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम यात्रियों से भरी एक टाटा सूमो बिलावर से मल्हार की ओर जा रही थी। रास्ते में कटली से चार किलोमीटर आगे ललोटी पुल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।हादसे बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बड़ा हादसा |  अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 9 की मौत, 5 लोग गंभीर

  सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम की मदद से स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकाल कर घायलों और मृतकों को निजी वाहनों से बिलावर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।

 

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost           

 

 

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे