उत्तराखंड को रेल मंत्रालय की बड़ी सौगात, इस तरह रेल मार्ग से जुड़ेगा पूरा प्रदेश

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड को रेल मंत्रालय की बड़ी सौगात, इस तरह रेल मार्ग से जुड़ेगा पूरा प्रदेश

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की पहल पर रेल मंत्रालय ने उत्तराखंड के लिए आज ऐतिहासिक घोषणा की है। इस निर्णय के बाद आने वाले समय में संपूर्ण उत्तराखंड रेल मार्ग के नेटवर्क से जुड़ जाएगा।

सांसद अनिल बलूनी निरंतर राज्य के विषयों पर तेजी से प्रमाणिक कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज उत्तराखंड को टनकपुर से बागेश्वर, बागेश्वर से चौखुटिया, चौखुटिया से गैरसैंण और गैरसैंण से कर्णप्रयाग रेल लाइन सर्वे की स्वीकृति रेल मंत्रालय से प्राप्त की।

बलूनी ने राज्य के सांस्कृतिक राजनीतिक व सामाजिक चेतना के केंद्र गैरसैण को बड़ा सम्मान दिया है। ऐसा करके उन्होंने राज्य आंदोलन के शहीदों, राज्य की आंदोलनकारी जनता तथा उत्तराखंड के प्रति संवेदनशील मानस के प्रति सम्मान अपना व्यक्त किया है।

उत्तराखंड को रेल मंत्रालय की बड़ी सौगात, इस तरह रेल मार्ग से जुड़ेगा पूरा प्रदेश

बलूनी ने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर तेजी से कार्य हो रहा है। भूमि हस्तांतरण, सर्वे और प्रोजेक्ट पर तेजी से निर्माण कार्य जारी है। यह रेल लाइन राज्य की प्रगति में नया इतिहास लिखेगी।आने वाले समय में पर्यटन के क्षेत्र में इस सीमांत प्रदेश काकल्प होगा।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे