बड़ी खबर | उत्तराखंड निकाय चुनाव की तारीख घोषित, जानिए कब होंगे चुनाव

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

बड़ी खबर | उत्तराखंड निकाय चुनाव की तारीख घोषित, जानिए कब होंगे चुनाव

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने इसकी जानकारी दी। प्रदेश में चुनाव 18 नवंबर को होंगे। प्रदेश में 7 नगर निगम, 39 नगर पालिका और 38 नगर पंचायतों में चुनाव संपन्न होंगे। तीन निकायों में आरक्षण लागू न होने के कारण 92


बड़ी खबर | उत्तराखंड निकाय चुनाव की तारीख घोषित, जानिए कब होंगे चुनाव

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने इसकी जानकारी दी। प्रदेश में चुनाव 18 नवंबर को होंगे। प्रदेश में 7 नगर निगम, 39 नगर पालिका और 38 नगर पंचायतों में चुनाव संपन्न होंगे।

तीन निकायों में आरक्षण लागू न होने के कारण 92 निकाय में से केवल 84 निकाय में ही चुनाव संपन्न किए जाएंगे।साथ ही अधिसूचना भी जारी कर दी है। सरकार ने निकाय चुनाव का जो प्रस्ताव तैयार किया है, उस पर आयोग पहले ही सहमति जता चुका है।

नगर विकास मंत्री मदन कौशिक के मुताबिक न्यायालय के आदेश के क्रम में सरकार चुनाव प्रक्रिया में जुट गई है।  15 अक्तूबर को आयोग चुनाव आचार संहिता जारी की, 20 से 22 अक्तूबर तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी, 27 अक्तूबर को नाम वापसी होगी, 18 नवंबर को मतदान होगा, 20 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित हो जाएंगे।

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्रदेश सरकार निकाय चुनाव की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुट गई है। शासन ने रविवार को 39 नगर पालिकाओं के साथ ही 38 नगर पंचायतों के अध्यक्षों का आरक्षण जारी कर दिया। पांच नगर पंचायतों को छोड़ दिया जाए, तो सभी नगर पंचायतों में आरक्षण की स्थिति अब साफ है।

पांच नगर पंचायतों में तीन बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में चुनाव नहीं होते हैं। सेलाकुई और भतरौंजखान नगर पंचायतों के गठन पर ही हाईकोर्ट का स्टे लागू है। इन स्थितियों के बीच, यदि नगर पालिका परिषदों की बात करें, तो श्रीनगर और बाजपुर के अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित नहीं हो पाया है।बड़ी खबर | उत्तराखंड निकाय चुनाव की तारीख घोषित, जानिए कब होंगे चुनाव

सरकार ने रविवार को 84 नगर निकायों में मेयर/चेयरमैन के पदों के लिए आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी। सबसे बडे़ नगर निगम देहरादून का मेयर पद सामान्य घोषित किया गया है। वहीं, पहली बार नगर निगम बने कोटद्वार और ऋषिकेश समेत हरिद्वार में भी मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। उधर, हल्द्वानी नगर निगम का मेयर पद अनारक्षित, काशीपुर का पिछड़ी जाति और रुद्रपुर का अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट की खबर पर पुलिस का छापा, अंदर मिले तीन प्रेमी जोड़े…

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे