लोस चुनाव | चुनाव में कितने रावत आ जाएं फर्क नहीं पड़ेगा- अजय भट्ट

  1. Home
  2. Loksabha Elections 2019

लोस चुनाव | चुनाव में कितने रावत आ जाएं फर्क नहीं पड़ेगा- अजय भट्ट

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड की पांचों सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। नैनीताल सीट से उम्मीदवार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की लड़ाई कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से है। अब दोनों पार्टियां प्रचार मोड पर आ चुकी है। इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय


लोस चुनाव | चुनाव में कितने रावत आ जाएं फर्क नहीं पड़ेगा- अजय भट्ट

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड की पांचों सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। नैनीताल सीट से उम्मीदवार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की लड़ाई कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से है।

अब दोनों पार्टियां प्रचार मोड पर आ चुकी है। इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि चुनाव में कोई भी आए। राहुल गांधी भी आ जाएं या कितने रावत आ जाएं, कोई फर्क नहीं पड़ता। भाजपा का अपना एजेंडा है। प्रधानमंत्री का अपमान कांग्रेस ने किया। कांग्रेस के जमाने में देश की इज्जत क्या थी और मोदी जी ने क्या करिश्मा कर दिखाया। जनता सब जानती है।

दरअसल, ये बात अजय भट्ट ने अमर उजाला के साथ हुई बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि चुनाव में उनके सामने कोई चुनौती नहीं है। भट्ट ने कहा कि हमारी आज की तैयारी नहीं है। जिला, मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ तक का सांगठनिक तानाबाना केवल चुनाव में सक्रिय नहीं रहता। हम 12 महीने काम करते हैं। भाजपा अकेली पार्टी है जो शांतिकाल में भी अभ्यास करती है और ये तो चुनाव है।

लोस चुनाव | चुनाव में कितने रावत आ जाएं फर्क नहीं पड़ेगा- अजय भट्ट

प्रदेश के मतदाता आपकी पार्टी और आपको वोट क्यों दें प्रश्न के जवाब में भट्ट ने कहा कि इसका सबसे बड़ा कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। पूरा देश जान गया है कि ये देश उन्हीं के हाथों में सुरक्षित है। भाजपा जनता से केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की उन योजनाओं के आधार पर वोट मांग रही है, जिसने प्रदेश और देश के विकास में नई क्रांति ला दी है। पहली बार गरीब तबके के चूल्हे चौके की चिंता हुई। गरीब सवर्णों के आरक्षण का फैसला हुआ। घरों में काम करने वाले वर्ग के भविष्य को सुरक्षित बनाने का ख्याल किया गया। जाहिर तौर पर तयशुदा हार से कांग्रेस बौखला गई है। कांग्रेस का दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया है।

भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी शिष्टाचार भूल गए हैं। वह प्रधानमंत्री के लिए अलोकतांत्रिक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। मगर हमने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे संयम बरतें। कांग्रेस के उकसावे में न आएं। साथ ही उन्होनें पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी के नाराज होने की बात पर कहा कि कोश्यारी जी नाराज नहीं हो सकते। मुझे ही नहीं सभी प्रत्याशियों को उनका आशीर्वाद है। उन्होंने कई लोगों को मौका दिया। नई पीढ़ी के कई लोग जो आज उच्च पदों पर हैं। इसमें कहीं न कहीं खंडूड़ी, कोश्यारी सरीखे वरिष्ठ नेताओं का ही आशीर्वाद है। उन्हीं के कहने पर पार्टी ने मुझे टिकट दिया है। मैं मानसिक तौर पर तैयार नहीं था। मुझे भरोसा था कि कोश्यारी जी मान जाएंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि एक उम्र के बाद चुनाव लड़ना ठीक नहीं है। उनके मार्गदर्शन के बिना हम आगे बढ़ ही नहीं सकते हैं।

मारा youtube  चैनल Subscribe करें- http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे