कांग्रेस के ढोल की भाजपा खोलेगी पोल – अजय भट्ट

  1. Home
  2. Dehradun

कांग्रेस के ढोल की भाजपा खोलेगी पोल – अजय भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस की ढोल पोल यात्रा की घोषणा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस यात्रा के चलते कांग्रेस ढोल पीटेगी और भाजपा कांग्रेस की पोल खोलेगी। उन्होंने चार धाम यात्रा में व्यवस्थाओं में कमी को लेकर राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यात्रा में यात्रियों के फंसने


कांग्रेस के ढोल की भाजपा खोलेगी पोल – अजय भट्ट

कांग्रेस के ढोल की भाजपा खोलेगी पोल – अजय भट्टभाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस की ढोल पोल यात्रा की घोषणा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस यात्रा के चलते कांग्रेस ढोल पीटेगी और भाजपा कांग्रेस की पोल खोलेगी। उन्होंने चार धाम यात्रा में व्यवस्थाओं में कमी को लेकर राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यात्रा में यात्रियों के फंसने पर उन्हें निकालने का प्रबंध न होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है और यात्रा बार बार बाधित हुई है।
भट्ट ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ शुरू की जाने वाली पर्दाफाश यात्राओ से घबरा कर हरीश रावत ने जो ढोल पोल यात्रा शुरू करने की जो बात कही है उससे साफ़ है कि भाजपा द्वारा उनकी सरकार की जिस तरह कलई खोली जा रही है उसने सरकार को हिला दिया है। पर्दाफाश यात्राओं में कांग्रेस की कलई आम जनता के बीच पूरी तरह खुल जायेगी। इससे घबरा कर और जनता में भ्रम पैदा करने के लिए कांग्रेस ढोल पोल यात्रा की बात कर रही है। लेकिन कांग्रेस की ढोल पोल यात्रा में भी कांग्रेस ढोल पीटेगी और भाजपा उसकी पोल खोलेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिखर चुकी है और जो थोड़ी बहुत बची है उसे हरीश रावत ने अपनी एक जेब में डाल रखा है। हालत यह है कि बाकी कांग्रेस नेता अब केवल बेचारे बन कर रह गए हैं। दूसरी ओर पीडीएफ रावत की दूसरी जेब में हैं। लेकिन जनता यह तमाशा देख रही है और इस चुनाव में कांग्रेस को करारा सबक सिखाएगी।
भट्ट ने कहा कि रावत अपनी सरकार बचाने में इतने व्यस्त हैं कि न उन्हें प्रदेश की जनता की कोई फ़िक्र है और न बाहर से आने वाले यात्रियों की। इसी कारण चारधाम यात्रा में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। यात्रा कई बार बाधित हुई है। साथ ही स्थान स्थान पर फंसने वाले यात्रिओ को निकालने के लिए भी पुख्ता प्रबंध नहीं किये गए।
उन्होंने कहा कि एक दिन पूर्व जिस समय रावत किसी भी यात्री के न फंसे होने का दावा कर रहे थे उस समय लामबगड़ के पास बद्री नाथ मार्ग पर यात्री फंसे थे जिनमे मेरठ निवासी यात्री भी शामिल थे। इन यात्रियों ने मेरठ के भाजपा सांसद को फोन किया और सांसद महोदय ने उन्हें फोन पर अवगत कराया। भट्ट ने कहा कि सरकार को इस स्थिति में तुरन्त हेलीकॉप्टर का प्रयोग करना चाहिए। सरकार की उदासीनता उसकी जनता के प्रति उसकी संवेदहीनता का प्रमाण है। जो सहन नहीं की जा सकती।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे