UPCL में भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री रावत ने आंखें बंद कर ली हैं: BJP

  1. Home
  2. Dehradun

UPCL में भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री रावत ने आंखें बंद कर ली हैं: BJP

ऊर्जा निगम के एमडी एसएस यादव के बहाने बीजेपी ने एक बार फिर से हरीश रावत सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता विनय गोयल ने ऊर्जा निगम के एमडी एसएस यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री


ऊर्जा निगम के एमडी एसएस यादव के बहाने बीजेपी ने एक बार फिर से हरीश रावत सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता विनय गोयल ने ऊर्जा निगम के एमडी एसएस यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री ने आंखें बंद कर ली हैं।

बीजेपी ने देहरादून के झाझरा में लगाने वाले ट्रांसफार्मर खरीद पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भारी घोटाले की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रष्टाचारी ऊर्जा निगम और प्रदेश को लूटने का काम कर रहे हैं। भाजपा ने ऊर्जा निगम के घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे