कैसे होगा पुर्नवास,CM को विस्थापन से संबंधित गांवों की जानकारी नहीं ? : BJP

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

कैसे होगा पुर्नवास,CM को विस्थापन से संबंधित गांवों की जानकारी नहीं ? : BJP

केदारनाथ आपदा के तीन साल बाद भी आपदा पीड़ितों के पुनर्वास के मुद्दे पर बीजीपे ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि हैरानी होती है कि राज्य के इतने संवेदनशील मुद्दे पर मुख्यमंत्री हरीश रावत का रवैया असंवेदनशील है। भट्ट ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हरीश


कैसे होगा पुर्नवास,CM को विस्थापन से संबंधित गांवों की जानकारी नहीं ? : BJP

कैसे होगा पुर्नवास,CM को विस्थापन से संबंधित गांवों की जानकारी नहीं ? : BJPकेदारनाथ आपदा के तीन साल बाद भी आपदा पीड़ितों के पुनर्वास के मुद्दे पर बीजीपे ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि हैरानी होती है कि राज्य के इतने संवेदनशील मुद्दे पर मुख्यमंत्री हरीश रावत का रवैया असंवेदनशील है। भट्ट ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत को विस्थापन से संबंधित गांवों की सही जानकारी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि विस्थापन प्रक्रिया के लिए सरकार आज तक कोई सर्वे नहीं कर पाई है। (देखें तस्वीरें | केदारनाथ त्रासदी से पहले और बाद की तस्वीरें)

चहेतों को भुगतान | अजय भट्ट ने कहा कि सरकार ने केदारनाथ आपदा पीड़ितों को जो मुआवजा बांटा भी है उसमें भी घोर अनियमित्ताएं हैं। भाजपा प्रदेश अध्य ने आरोप लगाया कि एक फर्जी सोसायटी बनाकर सरकार ने करोड़ों रुपये का भुगतान अपने चहेतों को किया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने जब फर्जी मुआवजा पाने वाले लोगों से वसूली का आदेश जारी किया गया, तो मुख्यमंत्री ने इस विषय को कैबिनेट में लाकर ऐसे लोगों को माफी दे दी। (तस्वीरें | देखिए आपदा के तीन साल बाद कितना बदला केदारनाथ ?)

निर्माण कार्य पर उठाए सवाल | बीजेपी ने केदारनाथ में हो रहे पुर्ननिर्माण कार्यों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि केदारनाथ में बिना मास्टर प्लान के काम हो रहा है, जो भविष्य में एक बार फिर से खतरे का कारण बन सकता है। अजय भट्ट ने कहा कि यदि सरकार ने कोई मास्टर प्लान बनाया है तो उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है ? (पढ़ें-केदारनाथ आपदा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार वचनबद्ध: रावत)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे