हार मान चुकी है कांग्रेस, सुरक्षित सीट की ओर भागे CM और प्रदेश अध्यक्ष: भसीन

  1. Home
  2. Dehradun

हार मान चुकी है कांग्रेस, सुरक्षित सीट की ओर भागे CM और प्रदेश अध्यक्ष: भसीन

कांग्रेस द्वारा उत्तराखंड विधान सभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की जारी की गई सूची पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश् मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के मुख्यमंत्री के चेहरे हरीश रावत द्वारा अपनी सीट छोड़ कर दो अन्य स्थानों से चुनाव लड़ने और प्रदेश् कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा


कांग्रेस द्वारा उत्तराखंड विधान सभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की जारी की गई सूची पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश् मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के मुख्यमंत्री के चेहरे हरीश रावत द्वारा अपनी सीट छोड़ कर दो अन्य स्थानों से चुनाव लड़ने और प्रदेश् कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा भी अपनी सीट बदलने से साफ़ है कि कांग्रेस अंदर से बुरी तरह हताश है और परोक्ष रूप से हार मान चुकी है।

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर कांग्रेस मुख्यालय पर की गई तोड़फोड़ कांग्रेस के बिखराव का प्रमाण हैं।

हार मान चुकी है कांग्रेस, सुरक्षित सीट की ओर भागे CM और प्रदेश अध्यक्ष: भसीन

आज यहाँ जारी बयान में डॉ देवेन्द्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस द्वारा विधान सभा चुनाव के लिए जारी सूची देखकर साफ़ है कि इस चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री के चेहरे हरीश रावत ने अपनी वर्तमान सीट ही नहीं छोड़ी बल्कि वे दो अन्य स्थानों से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश् अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी अपनी पिछली सीट छोड़ कर दूसरे स्थान से चुनाव लड़ेंगे। इससे कांग्रेस के अंदर की घबराहट और डर साफतौर पर सामने आ गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता मान चुके है कि उत्तराखंड में उनकी पार्टी की हालत बहुत खराब हो चुकी है। हालात यह है कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश् अध्यक्ष भी भाग रहे हैं और सुरक्षित जगह देख रहे है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सूची मे चार नाम भाजपा के असंतुष्टों के है। इनमे से एक भी वर्तमान में विधायक नहीं है । इससे साफ़ है कि कांग्रेस के पास अपने उम्मीदवारों की भी कमी है और जिन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया उन्हें कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बना दिया। दूसरी ओर जो नेता कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों के विरोध व् प्रधानमंत्री व् भाजपा की नीतियों से सहमत हो कर कांग्रेस से भाजपा में आये वे सभी प्रमुख नेता व् विद्यायक थे और उनमे मंत्री भी थे।

डॉ भसीन ने कहा कि कांग्रेस बिखरा हुआ कुनबा रह गया है और आज कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जो तोड़फोड़ की वह इस बात का प्रमाण है।
उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस की बुरी हालत इससे भी साफ़ है कि उत्तरप्रदेश में वह केवल एक चौथाई स्थानों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी पर उसकी मित्र समाजवादी पार्टी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे