कांग्रेस बताए पीके एंड कंपनी को कितने हजार करोड़ दिए: भाजपा

  1. Home
  2. Dehradun

कांग्रेस बताए पीके एंड कंपनी को कितने हजार करोड़ दिए: भाजपा

भाजपा ने मुख्य मंत्री के इस बयान कि भाजपा ने चुनाव में दो हजार करोड़ रुपए खर्च किये को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि चुनाव में कांग्रेस की हार को निश्चित देखते हुए उन्होंने यह आरोप लगाया। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost भाजपा मीडिया प्रभारी ने


कांग्रेस बताए पीके एंड कंपनी को कितने हजार करोड़ दिए: भाजपा

भाजपा ने मुख्य मंत्री के इस बयान कि भाजपा ने चुनाव में दो हजार करोड़ रुपए खर्च किये को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि चुनाव में कांग्रेस की हार को निश्चित देखते हुए उन्होंने यह आरोप लगाया। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

भाजपा मीडिया प्रभारी ने मुख्य मंत्री से सवाल किया कि कांग्रेस ने पी के कम्पनी को कितने पैसे दिए और कांग्रेस नेताओ ने कितने पैसे और शराब बहाई।

यहाँ जारी एक बयान में भाजपा प्रदेश् मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के उस बयान को विचित्र बताया कि भाजपा ने चुनाव में 2 हजार करोड़ खर्च किये जिसमे एक हजार करोड़ मीडिया पर व्यय किया। उन्होंने कहा कि यह बयान कांग्रेस की हताशा का परिचायक है।

कांग्रेस बताए पीके एंड कंपनी को कितने हजार करोड़ दिए: भाजपा
डॉ भसीन ने कहा कि भाजपा ने जो किया वह सबके सामने है और उसका हिसाब किताब चुनाव आयोग को भी दिया जाएगा। लेकिन मुख्यमंत्री यह बताये कि कांग्रेस ने पी के टीम को कितने हजार करोड़ रुपये दिए और क्या कांग्रेस उसका हिसाब चुनाव आयोग को देगी। इसके अलावा कांग्रेस नेताओ की गाडियो से बड़ी बड़ी धनराशि और शराब पकडे जाने , सरकारी मशीनरी की सहायता से किये गए गैर कानूनी कार्यों का क्या हिसाब है ?

जानिए क्या है वोट प्रतिशत बढ़ने के मायने, किसकी बनेगी सरकार ?

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे