“कांग्रेस सरकार का हाथ, खनन माफियाओं के साथ”

  1. Home
  2. Dehradun

“कांग्रेस सरकार का हाथ, खनन माफियाओं के साथ”

कांग्रेस ने मोदी सरकार के बहाने भाजपा पर सोशल मीडिया के जरिए हमले तेज कर दिए हैं तो भाजपा ने भी उत्तराखंड के युवा वोटरों को साधने के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान शुरु किया है। (पढ़ें-“प्रधानमंत्री मोदी जी, कब मिलेंगे मेरे 15 लाख रूपए ?”) पोल खोल अभियान के


कांग्रेस ने मोदी सरकार के बहाने भाजपा पर सोशल मीडिया के जरिए हमले तेज कर दिए हैं तो भाजपा ने भी उत्तराखंड के युवा वोटरों को साधने के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान शुरु किया है। (पढ़ें-“प्रधानमंत्री मोदी जी, कब मिलेंगे मेरे 15 लाख रूपए ?”)

पोल खोल अभियान के जरिए भाजपा कांग्रेस सरकार के पांच साल की नाकामियों को उजागर कर रही है। साथ ही मुख्यमंत्री हरीश रावत से कांग्रेस सरकार के अधूरे वादों को लेकर सवाल पूछ रही है।

भारतीय जनता पार्टी खास तौर पर भ्रष्टाचार, पहाल से पलायन, आपदा राहत घोटाले और खनन में घोटाले का आरोप लगाते हुए सरकार को घेर रही है। भाजपा का आरोप है कि सरकार में शामिल लोगों ने पांच सालों में उत्तराखंड के विकास की बजाए अपनी जेबें भरी हैं।

भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस राज में खनन माफिया बेखौफ होकर काम कर रहे हैं। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस का हाथ, आम आदमी के साथ नहीं बल्कि खनन माफियाओं के साथ है। भाजपा ने सरकार पर खनन माफिया से सांठगांठ का भी आरोप लगाया है। वहीं प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर भी भाजपा रावत सरकार को घेर रही है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में 2017 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में राज्य के युवा वोटरों पर दोनों ही पार्टियों की निगाहें हैं। जिसको देखते हुए दोनों ही प्रमुख दल सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हो गए हैं।

भाजपा ने पोल खोल अभियान शुरु किया है तो कांग्रेस ने मोदी सरकार के चुनाव से पहले किए वादों को पूरा ना करने का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार के खिलाफ अभियान शुरु किया है। इसमें भी खासकर कांग्रेस पीएम मोदी से काला धान वापस लाने और प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख रूपए डालने के उनके वादे को लेकर प्रधानमंत्री को घेर रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे