कांग्रेस नेताओं के लिये मनमोहन केवल उपयोग के व्यक्ति रहें हैं: भसीन

  1. Home
  2. Dehradun

कांग्रेस नेताओं के लिये मनमोहन केवल उपयोग के व्यक्ति रहें हैं: भसीन

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने गणतंत्र दिवस परेड पर राहुल गाँधी को छठी पंक्ति में बैठाने पर भाजपा की आलोचना करने वाले कांग्रेस नेताओं से सवाल किया है कि वे यह बतायें की क्या पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नहीं हैं? यहाँ कांग्रेस नेताओं


कांग्रेस नेताओं के लिये मनमोहन केवल उपयोग के व्यक्ति रहें हैं: भसीन

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने गणतंत्र दिवस परेड पर राहुल गाँधी को छठी पंक्ति में बैठाने पर भाजपा की आलोचना करने वाले कांग्रेस नेताओं से सवाल किया है कि वे यह बतायें की क्या पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नहीं हैं?

यहाँ कांग्रेस नेताओं द्वारा नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में राहुल गाँधी को छठी पंक्ति में स्थान मिलने पर भाजपा व भाजपा सरकार की आलोचना किये जाने पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि यह कांग्रस नेताओं की गाँधी परिवार के प्रति स्वामी भक्ति व मानसिक गुलामी का प्रतीक है।

कांग्रेस नेताओं के लिये मनमोहन केवल उपयोग के व्यक्ति रहें हैं: भसीन

उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी को जो स्थान दिया गया वह प्रोटोकॉल, सुरक्षा आदि कारणों से होगा। वैसे इस बारे में संबंधित विभाग ही अधिकारिक बयान दे सकता है। परन्तु कांग्रेस नेता यह बताएं कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जिन्हें प्रथम पंक्ति में स्थान दिया गया वे कांग्रेस के सम्मानित व वरिष्ठ नेता नहीं हैं? लेकिन कांग्रेस नेताओं के लिये डॉ मनमोहन सिंह केवल उपयोग के व्यक्ति रहें हैं बाकी कांग्रेस नेताओं को पार्टी में केवल गाँधी परिवार ही दिखाई देता है।

उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी को लेकर भाजपा की आलोचना कर रहे कांग्रेस नेता सामंती सोच के प्रतीक हैं जो वंशवाद की गुलामी के भी शिकार हैं। कांग्रेस में ही कुछ लोग समझ रहे हैं कि गणतंत्र दिवस परेड में जो व्यवस्था की गई उसमें किसी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ। सलमान खुर्शीद जैसे वरिष्ठ नेता केवल व्यवहार की बात कर रहे हैं।

डॉ भसीन ने कहा कि सच यह है कि कांग्रेस नेता कुण्ठा ग्रस्त है और इसी कारण वे न तो नियमों को समझ रहे हैं और न ही धरातल की सच्चाई को। ऊपर से वंशवाद व व्यक्ति पूजा ने उनके विवेक को भी हर लिया है। इसी कारण वे इस प्रकार अनर्गल आरोपों का खेल खेलने की कोशिश करते रहते हैं। लेकिन हर बार मात खा जाते हैं।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे