बीजेपी ने काटा मुरली मनोहर जोशी का टिकट, खुद पत्र लिखकर दी जानकारी

  1. Home
  2. Country

बीजेपी ने काटा मुरली मनोहर जोशी का टिकट, खुद पत्र लिखकर दी जानकारी

कानपुर (उत्तराखंड पोस्ट) कानपुर से भाजपा सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कानपुर के मतदाताओं के नाम अपने एक लिखित संदेश में कहा है कि इस बार उन्हें कानपुर या किसी भी सीट से प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने उन्हें आज ही यह


बीजेपी ने काटा मुरली मनोहर जोशी का टिकट, खुद पत्र लिखकर दी जानकारी

कानपुर (उत्तराखंड पोस्ट) कानपुर से भाजपा सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कानपुर के मतदाताओं के नाम अपने एक लिखित संदेश में कहा है कि इस बार उन्हें कानपुर या किसी भी सीट से प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने उन्हें आज ही यह जानकारी दी है। जोशी ने गंगा मेले में आने का अपना कार्यक्रम भी निरस्त कर दिया है। पहले प्रोटोकाल के तहत सूचना आई थी कि वह 25 को कानपुर पहुंच जाएंगे। जोशी का लिखित संदेश आने के बाद से पार्टी में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

बता दें कि कानुपर से उनके चुनाव लड़ने की खबरें चल रही थी यही वजह थी कि कोई और दावेदार इस सीट पर खुलकर सामने नहीं आ रहा था। पिछले दिनों जब जोशी कानपुर आए थे तब उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ ऐसे बैठक की थी, मानो फिर से चुनाव लड़ने जा रहे हों। अब नई सूचना के बाद यहां सुबह से हलचल बढ़ गई है। अब यहां पार्टी से कौन प्रत्याशी होगा, इसे लेकर कवायद चल रही है। कहा जा रहा है कि एक दो दिन में नए प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी। सांसद जोशी कानपुर से पहली बार 2014 में लोकसभा प्रत्याशी बनाए गए थे।

बीजेपी ने काटा मुरली मनोहर जोशी का टिकट, खुद पत्र लिखकर दी जानकारी

मारा youtube  चैनल Subscribe करें- http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे