हल्द्वानी में रोचक होगी जंग, BJP के रौतेला देंगे इंदिरा को चुनौती

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी में रोचक होगी जंग, BJP के रौतेला देंगे इंदिरा को चुनौती

भाजपा ने बची हुई 6 विधानसभा सीटों पर अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। 64 विधानसभा सीटों पर पहले ही अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं। प्रदेश की वीआईपी सीटों में शुमार हल्द्वानी सीट से भाजपा ने शहर के मेयर जोगेन्द्र रौतेला को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने इस सीट से अपना


हल्द्वानी में रोचक होगी जंग, BJP के रौतेला देंगे इंदिरा को चुनौती

भाजपा ने बची हुई 6 विधानसभा सीटों पर अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। 64 विधानसभा सीटों पर पहले ही अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं।

प्रदेश की वीआईपी सीटों में शुमार हल्द्वानी सीट से भाजपा ने शहर के मेयर जोगेन्द्र रौतेला को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने इस सीट से अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित नहीं किया है लेकिन ये तय है कि मौजूदा विधायक और कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृद्येश यहां से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। ऐसे में प्रदेश की ये वीआईपी सीट अब मुकाबले के लिहाज से सबसे हॉट सीटों में भी शामिल हो गई है।

हल्द्वानी में रोचक होगी जंग, BJP के रौतेला देंगे इंदिरा को चुनौती

राज्य गठन के बाद से हल्द्वानी सीट के समीकरण पर नजर डालें तो यहां पर हुए तीन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी पड़ी है।  

2002 विधानसभा चुनाव | 2002 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की इंदिरा हृद्येश ने इस सीट पर भाजपा के बंशीधर भगत को मात दी थी। इंदिरा हृद्येश को 23, 327 वोट मिले था तो भाजपा के बंशीधर भगत को 20, 269 लोगों के वोट मिले। इस तरह कांग्रेस ने ये सीट 3058 वोटों के अंतर से जीती।

हल्द्वानी में रोचक होगी जंग, BJP के रौतेला देंगे इंदिरा को चुनौती

2007 विधानसभा चुनाव | हालांकि 2007 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस की इंदिरा हृद्येश को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा के बंशीधर भगत ने इंदिरा को 4235 मतों से मात दी थी। इंदिरा हृद्येश को 35, 013 वोट मिले थे तो भाजपा के बंशीधर भगत को 39, 248 लोगों के वोट मिले। इस तरह भाजपा ने ये सीट 4235 वोटों के अंतर से जीती।

हल्द्वानी में रोचक होगी जंग, BJP के रौतेला देंगे इंदिरा को चुनौती

2012 विधानसभा चुनाव | इसके बाद 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर जबरदस्त तरीके से वापसी की। कांग्रेस इंदिरा हृद्येश ने 2012 में इस सीट पर भाजपा की रेनु अधिकारी को 23, 583 मतों के भारी अंतर से मात दी। इंदिरा हृद्येश को 42, 627 वोट मिले थे तो भाजपा की रेनु अधिकारी को सिर्फ 19, 044 लोगों के ही वोट मिले। इस तरह कांग्रेस ने ये सीट 23, 583 वोटों के बड़े अंतर से जीती।

हल्द्वानी में रोचक होगी जंग, BJP के रौतेला देंगे इंदिरा को चुनौती

बहरहाल प्रदेश की इस वीआईपी सीट पर भाजपा ने जोगेन्द्र रौतेला को उतार कर मुकाबला रोचक कर दिया है। लेकिन भाजपा उम्मीदवार के लिए कांग्रेस की कद्दावर नेता इंदिरा हृद्येश से पार पाना आसान नहीं होगा। हल्द्वानी में जनता किसे सरताज बनाएगी ये तो फिलहाल 11 मार्च को नतीजे आने के बाद ही सामने आएगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे