भाजपा में परिवारवाद की शुरुआत, जानिए किन परिवारों को मिला टिकट ?

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

भाजपा में परिवारवाद की शुरुआत, जानिए किन परिवारों को मिला टिकट ?

परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधने वाली और खुद कार्यकर्ताओं की पार्टी होने का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी पहली सूची ने ही पार्टी के दावों की पोल खोलकर रख दी है। भाजपा ने सात घंटे पहले पार्टी का दामन थामने वाले कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री


भाजपा में परिवारवाद की शुरुआत, जानिए किन परिवारों को मिला टिकट ?

परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधने वाली और खुद कार्यकर्ताओं की पार्टी होने का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी पहली सूची ने ही पार्टी के दावों की पोल खोलकर रख दी है।

भाजपा ने सात घंटे पहले पार्टी का दामन थामने वाले कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री और उनके बेटे संजीव आर्य को बाजपुर और नैनीताल विधानसभा से टिकट अपने उऩ कार्यकर्ताओं और नेताओं को दरकिनार करके दिया, जो इस सीट पर टिकट की आस में पांच साल से मेहनत कर रहे थे। सात घंटे पहले पार्टी में शामिल होने वाले पिता –पुत्र दोनों को टिकट देना जाहिर करता है कि भाजपा भी अब परिवारवाद के रास्ते पर आगे बढ़ चली है।

भाजपा में परिवारवाद की शुरुआत, जानिए किन परिवारों को मिला टिकट ?

इसी तरह भाजपा ने सितारगंज विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा को दिया है। बात करें एक और नेता की तो भाजपा ने एक और पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के पुत्री रितु खंडूरी भूषण को यमकेश्वर विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

भाजपा में परिवारवाद की शुरुआत, जानिए किन परिवारों को मिला टिकट ?

भाजपा ने अभी 70 में से 64 विधानसभा सीटों के लए अपने उम्मदवारों के नामों का ऐलान किया है, 6 सीटों पर अभी प्रत्याशियों को घोषणा होना बाकी है। ऐसे में देखना ये होगा कि उत्तराखंड में भाजपा मे शुरु हुई परिवारवाद की परंपरा कहां पर जाकर थमती है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे