कांग्रेस के दो विधायकों का दावा- BJP ने दिया 50 करो़ड़ का ऑफर

  1. Home
  2. Country

कांग्रेस के दो विधायकों का दावा- BJP ने दिया 50 करो़ड़ का ऑफर

उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन का मुद्दा सर्वोच्च न्यायलय में लंबित है लेकिन उत्तराखंड में सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का खेल चल रहा है। देहरादून में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और दो कांग्रेस विधायकों ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस विधायकों को ना सिर्फ प्रलोभन


कांग्रेस के दो विधायकों का दावा- BJP ने दिया 50 करो़ड़ का ऑफर

कांग्रेस के दो विधायकों का दावा- BJP ने दिया 50 करो़ड़ का ऑफरउत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन का मुद्दा सर्वोच्च न्यायलय में लंबित है लेकिन उत्तराखंड में सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का खेल चल रहा है। देहरादून में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और दो कांग्रेस विधायकों ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस विधायकों को ना सिर्फ प्रलोभन दे रही है बल्कि उन्हें डराया धमकाया भी जा रहा है।

किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन के लिए भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है औऱ जिस तरह से केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड  सरकार को बर्खास्त किया है वो उत्तराखण्ड की जनता की भावनाओं पर कुठाराघात है। किशोर उपाध्याय ने कहा कि  भाजपा का शीर्ष नेतृत्व विधायकों की खरीद फरोख्त कर रहे हैं और विधायकों को डरा-धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। उपाध्याय ने कहा दो दिन पहले भी कुछ लोग दिल्ली से आये थे और हमारे विधायकों को तोड़ने के लिए 50 करोड़ तक का ऑफर किया।

भंडारी और जीतराम को दिया प्रलोभन !

कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भंडारी और जीतराम ने दावा किया कि भाजपा ने उन्हें प्रलोभऩ देकर कांग्रेस छोड़ने का दवाब उन पर बनाया। उन्होंने कहा कि हम बीजेपी के प्रलोभन में नहीं आएंगे और हम  मजबूती से कांग्रेस के साथ खड़े हैं। कांग्रेस विधायक भंडारी ने खुद के बारे में चल रही कांग्रेस छोड़ने की ख़बरों पर कहा कि मैं सपने में भी कांग्रेस पार्टी छोडने की बात सोच नही सकता।

किशोर उपाध्याय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के केन्द्रीय नेता आज भी उत्तराखण्ड में विधायकों की खरीद फरोख्त कर सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं लेकिन भाजपा अपने मंसूबों में कभी सफल नहीं होगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे