उत्तराखंड| BJP विधायक के बेटे, बहू समेत 7 पार्टी से निष्कासित, जानिए वजह

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड| BJP विधायक के बेटे, बहू समेत 7 पार्टी से निष्कासित, जानिए वजह

रामनगर (उत्तराखंड पोस्ट) भाजपा ने रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के बेटे जगमोहन बिष्ट और पुत्रवधू श्वेता बिष्ट समेत सात लोगों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बता दें कि भाजपा ने नैनीताल जिले के आठ ब्लॉकों में ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है,


उत्तराखंड| BJP विधायक के बेटे, बहू समेत 7 पार्टी से निष्कासित, जानिए वजह

रामनगर (उत्तराखंड पोस्ट) भाजपा ने रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के बेटे जगमोहन बिष्ट और पुत्रवधू श्वेता बिष्ट समेत सात लोगों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

बता दें कि भाजपा ने नैनीताल जिले के आठ ब्लॉकों में ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है, जबकि भीमताल ब्लॉक प्रमुख पद पर हरीश बिष्ट का निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो चुका है। ऐसे में छह ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर सभी की निगाह लगी हुई है। इसमें रामनगर ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट की बहू श्वेता बिष्ट ने निर्दलीय नामांकन कराया। इसी तरह कोटाबाग से भाजपा से रवि कन्याल ने नामांकन कराया।

इस पर बीजेपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए श्वेता बिष्ट व जगमोहन बिष्ट के अलावा, कोटाबाग ब्लॉक से रवि कन्याल, बेतालघाट से सतीश नैनवाल व प्रमोद नैनवाल को छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।

उत्तराखंड| BJP विधायक के बेटे, बहू समेत 7 पार्टी से निष्कासित, जानिए वजह

इसके अलावा अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक के विक्रम बगड़वाल और टिहरी जनपद के चंबा ब्लॉक की रागिनी भट्ट को भी छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।

मजाक-मजाक में लगी 50 अंडे खाने की शर्त, 42 अंडे खाते ही हो गई मौत

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे