पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

  1. Home
  2. Country

पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।अरुण जेटली के निधन की खबर सुनने के बाद गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद से वापस लौट रहे हैं। अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को आज


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।अरुण जेटली के निधन की खबर सुनने के बाद गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद से वापस लौट रहे हैं।

अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को आज ही उनके ही निवास स्थान दिल्ली के 44 कैलाश कॉलोनी पर लाया जाएगा। जेटली के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह 10 बजे पार्टी दफ्तर में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। रविवार को ही दोपहर 2 बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर 1952 को हुआ था। पेशे से वकील जेटली से सरकार में वित्त और रक्षा मंत्री का पद संभाला था। सेहत संबंधी समस्याओं की वजह से अरुण जेटली ने इस बार का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

बता दें कि अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। तब पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की थी, इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। यहां पर उन्हें आईसीयू में रखा गया था। पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्पीकर ओम बिडला अरुण जेटली को देखने एम्स पहुंचे थे। इसी साल मई महीने में अरुण जेटली की किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। अरुण जेटली कैंसर का इलाज करवाने अमेरिका भी गए थे।

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे