BJP के बहुगुणा का मुख्यमंत्री पर वार, कहा- हरीश रावत के हैं दो चेहरे

  1. Home
  2. Country

BJP के बहुगुणा का मुख्यमंत्री पर वार, कहा- हरीश रावत के हैं दो चेहरे

कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने के बाद पहली बार खुलकर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जमकर निशाना साधा है। बहुगुणा ने कांग्रेस से बगावत को अपने जीवन का दूसरा बड़ा फैसला बताते हुए मोदी सरकार की नितियों की जमकर सराहना भी की। हरीश रावत के दो


कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने के बाद पहली बार खुलकर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जमकर निशाना साधा है। बहुगुणा ने कांग्रेस से बगावत को अपने जीवन का दूसरा बड़ा फैसला बताते हुए मोदी सरकार की नितियों की जमकर सराहना भी की।

हरीश रावत के दो चेहरे | विजय बहुगुणा ने कहा कि हरीश रावत के दो चेहरे हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक वह चेहरा है जो कि जनता के सामने दयनीय बन कर रोता है। दूसरा वह है जो बड़ी संकीर्णता के साथ सिर्फ अपना हित देखता है।

विकास कार्य में अटकाते रहे रोड़े | बहुगुणा ने हरीश रालत पर उनके मुख्यमंत्री काल के दौरान विकास कार्यों में रोड़े अटकाने का आऱोप भी लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय राज्य में अवैध खनन, शराब माफियाओं के अलावा भ्रष्टाचार चरम पर है।

केंद्रीय नेतृत्व ने कुछ नहीं किया |भाजपा नेता विजय बहुगुणा ने कहा कि हरीश रावत की कारगुजारियों के बारे में वे लगातार कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को बताते रहे लेकिन केन्द्रीय नेतृत्व ने कुछ नहीं किया। ऐसे हालात में चुप बैठकर प्रदेश की दुर्दशा देखने के बजाय मुझे यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।

जिंदगी के दो बड़े फैसले | बहुगुणा ने कहा कि जज की नौकरी छोड़ कर अलग उत्तराखंड राज्य बनाने के आंदोलन से जुड़ने का फैसला उनके जीवन का पहला बड़ा फैसला था। इसके बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होना उनके जीवन का दूसरा बड़ा फैसला है।

भाजपा में बनाएंगे अपनी जगह | पूर्व मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड का राजनीतिक प्रदूषण दूर करने के लिए ही वे बीजेपी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में हम बिना शर्त आए हैं, यहां अपनी मेहनत और कार्यकुशलता से स्थान बनाएंगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे