16 को होगी BJP विधायक दल की बैठक, तय होगा मुख्यमंत्री का नाम !
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार है। ऐसे में जानकारी मिल रही है कि आगामी 16 मार्च यानि गुरुवार को राजधानी देहरादून में भाजपा विधायक दल की बैठक हो सकती है। साथ ही जानकारी ये भी मिंल रही है कि भाजपा में मुख्यमंत्री चयन
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार है। ऐसे में जानकारी मिल रही है कि आगामी 16 मार्च यानि गुरुवार को राजधानी देहरादून में भाजपा विधायक दल की बैठक हो सकती है। साथ ही जानकारी ये भी मिंल रही है कि भाजपा में मुख्यमंत्री चयन के लिए नियुक्त किए दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और सरोज पांडेय भी 16 मार्च को देहरादून पहुंचेंगे। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost
ऐसे में 16 मार्च को ही विधायकों की राय के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट भाजपा अध्य़क्ष अमित शाह को सौंपेंगे औऱ माना जा रहा है कि इस दिन ही रात तक अमित शाह केंद्रीय पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगा सकते हैं। जिसके बाद 17 मार्च को शपथ ग्रहण भी होने की संभावना है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे