राजस्थान में कांग्रेस को संजीवनी, सत्तारुढ़ भाजपा की बड़ी हार

  1. Home
  2. Country

राजस्थान में कांग्रेस को संजीवनी, सत्तारुढ़ भाजपा की बड़ी हार

राजस्थान(उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) राजस्थान की दो लोकसभा (अलवर एवं अजमेर) और एक विधानसभा क्षेत्र (मांडलगढ़) में हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने तीनों सीटों पर कब्जा करते हुए भाजपा को कड़ी शिकस्त दी है। अलवर में कांग्रेस प्रत्याशी कर्ण सिंह यादव ने भाजपा उम्मीदवार जसवंत यादव को डेढ़ लाख से भी अधिक मतों से हराया। जसवंत


राजस्थान में कांग्रेस को संजीवनी, सत्तारुढ़ भाजपा की बड़ी हार

राजस्थान(उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) राजस्थान की दो लोकसभा (अलवर एवं अजमेर) और एक विधानसभा क्षेत्र (मांडलगढ़) में हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने तीनों सीटों पर कब्जा करते हुए भाजपा को कड़ी शिकस्त दी है।

अलवर में कांग्रेस प्रत्याशी कर्ण सिंह यादव ने भाजपा उम्मीदवार जसवंत यादव को डेढ़ लाख से भी अधिक मतों से हराया। जसवंत यादव वसुंधरा राजे सरकार में कैबिनेट मंत्री है। इसी तरह अजमेर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के रघु शर्मा ने भाजपा के रामस्वरूप को चुनाव हराया। मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़ ने भाजपा उम्मीदवार शक्ति सिंह को हराया।

राजस्थान में कांग्रेस को संजीवनी, सत्तारुढ़ भाजपा की बड़ी हार

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांवर लाल जाट के निधन के कारण अजमेर, सांसद महंत चांदनाथ की मृत्यू के कारण अलवर एवं विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के कारण मांडलगढ़ में 29 जनवरी को उप चुनाव कराए गए थे। जिन तीन सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया है, अब तक ये तीनों ही सीटें भाजपा के पास थी।

करीब 9 माह बाद होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन तीनों उप चुनावों को सेमीफाइनल माना जा रहा है। दोनों लोकसभा क्षेत्रों के तहत आने वाली 16 विधानसभा सीटों और एक मांडलगढ़ इस तरह से कुल मिलाकर 17 सीटों पर कांग्रेस की जीत ने भाजपा नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते है)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे