मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के गढ़ में भाजपा को झटका, डोईवाला सीट हारी पार्टी

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के गढ़ में भाजपा को झटका, डोईवाला सीट हारी पार्टी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विधानसभा डोईवाला में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी नगीना रानी को करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि मुकाबला नजदीकी अंतर में फंसने


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विधानसभा डोईवाला में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।

इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी नगीना रानी को करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि मुकाबला नजदीकी अंतर में फंसने की वजह से भाजपा प्रत्याशी की मांग पर चार बूथों की दोबारा की गई मतगणना भी नतीजा नहीं बदल पाई।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उनके गढ़ में भाजपा को मिली हार से झटका लगा है। मुख्यमंत्री का चुनाव क्षेत्र होने की वजह से डोईवाला नगर पालिका के चुनाव पर सबकी नजर लगी हुई थी। इस सीट पर भाजपा की हार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा था लेकिन बीजेपी इस सीट को नहीं जीत पाई।

उत्तराखंड | नगर पंचायत अध्यक्ष सीटों पर बीजेपी का दबदबा, 17 सीटें जीती, देखिए नतीजे

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

उत्तराखंड | नगर पालिका अध्यक्ष की सभी 39 सीटों के नतीजे घोषित, देखिए

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे