भाजपा में अब असली भाजपा को जिंदा रखने की जंग !

  1. Home
  2. Dehradun

भाजपा में अब असली भाजपा को जिंदा रखने की जंग !

जानिए किसके लिए BJP ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का ही काट दिया टिकट उत्तराखंड के लिए भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद बगावत के सुर भाजपा दफ्तर से लेकर विधानसभा क्षेत्रों में गूंज रहे हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि नाराज भाजपाई अपने तेवरों से इस चुनाव में कांग्रेसमयी भाजपा


भाजपा में अब असली भाजपा को जिंदा रखने की जंग !

जानिए किसके लिए BJP ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का ही काट दिया टिकट

उत्तराखंड के लिए भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद बगावत के सुर भाजपा दफ्तर से लेकर विधानसभा क्षेत्रों में गूंज रहे हैं।

ऐसे में खबर आ रही है कि नाराज भाजपाई अपने तेवरों से इस चुनाव में कांग्रेसमयी भाजपा के लिए सिरदर्द पैदा कर सकती हैं।

भाजपा में अब असली भाजपा को जिंदा रखने की जंग !

खबर आ रही है कि पार्टी के एक पूर्व अध्यक्ष पर ऐसा तबका भाजपा को बचाने के लिए दबाव डाल रहा है। इस तबके का कहना है कि सभी नाराज लोगों को इकट्ठा किया जाए और जहां संभावनाएं बहुत करीब हैं उन कुछ सीटों पर मजबूती के साथ उतरा जाए ताकि असली भाजपा को जिंदा रखा जा सके।

भाजपा में अब असली भाजपा को जिंदा रखने की जंग !

इसके लिए देहरादून में लगातार दो दिन तक अपने आपको असली भाजपा मानने वाले कार्यकर्ताओं की बैठक भी हुई और कई लोगों से फोन पर बात भी । खबर के मुताबिक यमकेश्वर, डोईवाला, रुड़की, नरेंद्रनगर,कोटद्वार, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, पौड़ी, जैसी तमाम सीटों पर असली भाजपा का दावा करने वाले कार्यकर्ता अपना फूल खिलाने का इरादा कर रहे हैं। हालांकि पूर्व अध्यक्ष ने इस पर फिलहाल हामी नहीं भरी है लेकिन माना जा रहा है कि संगठन पर मजबूत पकड़ रखने वाले पूर्व अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को न भी नहीं कर पा रहे हैं।

खबर ये भी है कि अगर पूर्व अध्यक्ष नहीं माने तो अपने आपको असली भाजपा मानने वाले बगावत कर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। उनको महसूस होने लगा है कि जब टिकट में ही भाजपा की नहीं चल रही है तो सरकार बनने के बाद भाजपाईयों की कैसे चलेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे