मुख्यमंत्री के नाम से आखिरी वक्त पर चौंका सकती है BJP, जानिए कैसे ?

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्यमंत्री के नाम से आखिरी वक्त पर चौंका सकती है BJP, जानिए कैसे ?

उत्तराखंड में भाजपा किसे मुख्यमंत्री बनाएगी इस पर सस्पेंस बरकरार है। हालांकि जिस तरह से दौड़ में तीन निर्वाचित विधायक सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र रावत और प्रकाश पंत बने हुए हैं, उसके बाद इस बात की संभावना ज्यादा है कि निर्वाचित विधायकों में से ही भाजपा किसी एक को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएगी। अब ख़बरें एक


उत्तराखंड में भाजपा किसे मुख्यमंत्री बनाएगी इस पर सस्पेंस बरकरार है। हालांकि जिस तरह से दौड़ में तीन निर्वाचित विधायक सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र रावत और प्रकाश पंत बने हुए हैं, उसके बाद इस बात की संभावना ज्यादा है कि निर्वाचित विधायकों में से ही भाजपा किसी एक को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएगी। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

हालांकि सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या पिछले तीन विधानसभा चुनाव की तर्ज पर क्या इस बार भी कोई गैर विधायक उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनेगा। ऐसा इसलिए क्यों कि भाजपा इससे पहले भी ये काम कर चुकी है। वर्तमान हालात की ही अगर बात करें तो गोवा में मनोहर पार्रिकर को मुख्यमंत्री बना दिया गया है। यूपी में राजनाथ सिंह के नाम की चर्चा है। ऐसे में इस संभावनों को उत्तराखंड में एकदम से खारिज तो नहीं ही किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री के नाम से आखिरी वक्त पर चौंका सकती है BJP, जानिए कैसे ?

अगर ऐसा हुआ तो फिर सवाल उठता है कि फिर कौन मुख्यमंत्री बन सकता है। ऐसी स्थिति में माना जा रहा है कि बीजेपी अपने किसी वर्तमान सांसद औऱ पूर्व मुख्यमंत्री को राज्य की कमान सौंप सकती है। शुरुआत से ही दो सासंद समेत एक पूर्व मुख्यमंत्री जोर –आजमाईश लगे ही हुए हैं। इनमें निशंक, कोश्यारी और विजय बहुगुणा का नाम लिया जा रहा है।

एक औऱ संभावना ये भी है कि भाजपा अपने किसी लो प्रोफाइल निष्ठावान कार्यकर्ता को भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप सकती है। ये संभावना भी इसलिए जाहिर की जा रही है क्योंकि इसके पहले हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में भाजपा ये काम करके सबको चौंका चुकी है।

बहरहाल अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, और माना जा रहा है कि आज या कल में भाजपा मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा सकती है तो ऐसे में साफ हो जाएगा कि आखिर कौन उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री बनेगा।

आज होगा मुख्यमंत्री पर फैसला, जानिए दौड़ में कौन निकला सबसे आगे ?

मंत्री बनने के लिए भी शुरु हो गई है जोड़-तोड़, जानिए कौन-कौन है लाइन में ?

इस वजह से CM रेस में सबको पछाड़कर आगे निकले त्रिवेंद्र रावत ?

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे