कांग्रेस सब कुछ लुटा कर भी होश में नहीं आई: भसीन

  1. Home
  2. Dehradun

कांग्रेस सब कुछ लुटा कर भी होश में नहीं आई: भसीन

उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश में भारी पराजय के कारण कांग्रेस नेता इतने बौखला गए हैं कि वे लगातार अनापशनाप बयान बाजी कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश् मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन ने कांग्रेस प्रदेश् अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के इस बयान कि मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा में जूतों में दाल बंट रही है पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते


कांग्रेस सब कुछ लुटा कर भी होश में नहीं आई: भसीन

उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश में भारी पराजय के कारण कांग्रेस नेता इतने बौखला गए हैं कि वे लगातार अनापशनाप बयान बाजी कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश् मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन ने कांग्रेस प्रदेश् अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के इस बयान कि मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा में जूतों में दाल बंट रही है पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की भारी पराजय से कांग्रेस नेताओं में इतनी बौखलाहट पैदा हो गई है कि वे जहाँ अपनी भाषा का संतुलन खो बैठे हैं वहीँ आधारहीन आरोप लगा रहे हैं।
डॉ भसीन ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की शानदार को पचा नहीं पा रही है । एक ओर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल इ वी एम में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं तो उत्तराखण्ड में प्रदेश् अध्यक्ष अपनी गिरेबां में झाँकने के स्थान पर भाजपा को लेकर उलटे बयान दे रहे हैं। मुख्य मंत्री के चयन को लेकर भाजपा नेतृत्व ने एक प्रक्रिया तय की है और उसके हिसाब से कार्य हो रहा है। अगले दो चार दिन में मुख्यमंत्री का सर्वसम्मति से निर्णय हो जायेगा। यह मामला भाजपा का अपना है।वस्तुतः भाजपा में कही कोई समस्या नहीं है। लेकिन समस्या कांग्रेस में है और हाल यह है कि सब कुछ लुटा कर कर भी कांग्रेस होश में नहीं आये।

कांग्रेस सब कुछ लुटा कर भी होश में नहीं आई: भसीन
इ वी एम् मामले पर उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि यदि गड़बड़ी थी तो पंजाब में कांग्रेस कैसे जीती, गोवा व मणिपुर में क्या हुआ? सच यह है कि कांग्रेस नेता अपनी कमी छुपाने व् चेहरा बचाने के लिए ऐसे बयान दे रहे है। पर जनता है कि सब जानती है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे