राष्ट्र विरोधी शक्तियों के नए प्रमोटर बन गए हैं दिग्विजय सिंह: जोशी

  1. Home
  2. Dehradun

राष्ट्र विरोधी शक्तियों के नए प्रमोटर बन गए हैं दिग्विजय सिंह: जोशी

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बयान के विरोध में मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह का पुतला दहन किया। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट जोशी ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा महसूस होता है कि


राष्ट्र विरोधी शक्तियों के नए प्रमोटर बन गए हैं दिग्विजय सिंह: जोशी

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बयान के विरोध में मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह का पुतला दहन किया। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट

जोशी ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा महसूस होता है कि कांग्रेसी नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। एक ओर राज्य के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की ओर से राष्ट्रविरोधी सुर में वंदेमातरम् नहीं बोलने का बयान दिया गया। दूसरी ओर कांग्रेस के जिम्मेदार नेता दिग्विजय सिंह ने सेना के मनोबल पर हमला करने वाला ऐसा स्तरहीन बयान दिया।

भाजपा विधाय ने कहा कि आज राष्ट्र की सीमाओं पर बेहद प्रतिकूल परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात तैनात रहने वाली भारतीय सेना की मुस्तैदी के कारण ही दिग्विजय सिंह और अन्य कांग्रेसी नेता चैन की नींद सोते हैं। ऐसा लगता है कि उन्हीं बलिदानी एवं वीर सैनिकों की राष्ट्रसेवा त्याग एवं समर्पण पर सवाल निशान लगाने वाले यह कांग्रेसी नेता अलगाववादी एवं राष्ट्र को तोड़ने वाली राष्ट्रविरोधी शक्तियों के नए प्रमोटर बन गऐ हैं।

राष्ट्र विरोधी शक्तियों के नए प्रमोटर बन गए हैं दिग्विजय सिंह: जोशी

उन्होंने यह भी कहा कि सैनिकों के निष्ठापूर्ण समर्पण के खिलाफ इस तरह के बयानों को कतई बर्दास्त नहीं किया जा सकता। इस मामले में जिन भी धाराओं के अंतर्गत मुकदमा बनता होगा उन पर मैं दिग्विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करुंगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे